Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

डायबिटीज पेशेंट के लिए औषधि है ये हरा पत्ता, जानिए शुगर कम करने में कैसे करें प्रयोग

Guava Leaves For Diabetes: डायबिटीज पेशेंट के सामने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने की सबसे बड़ी सबसे बड़ी चुनौती होती है। इसके लिए वह कई दवाइयां का भी सेवन करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अमरूद के पत्ते भी इसके लिए रामबाण साबित हो सकते हैं।

डायबिटीज पेशेंट के लिए औषधि है ये हरा पत्ता, जानिए शुगर कम करने में कैसे करें प्रयोग

Written by Atul Modi |Published : July 30, 2024 4:44 PM IST

अमरूद स्वादिष्ट होने के साथ-साथ इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। डायबिटीज पेशेंट के लिए तो यह प्राकृतिक वरदान है। डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी कारगर माना जाता है। अमरूद में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, पोटेशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। आयुर्वेद में अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल औषधि के तौर पर किया जाता है। अमरूद के पत्तों के नियमित सेवन से शुगर के मरीजों को काफी लाभ मिलता है। अमरूद के पत्ते डायबिटीज में इंसुलिन के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। अमरूद के पत्तों में फ्लेवोनॉयड्स, टैनिन और पॉलीफेनॉल जैसे तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो एंटी-डायबिटीज गुणों से भरपूर होते हैं। इस लेख में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि कैसे डायबिटीज के लिए अमरूद के पत्तों (Amrood Ke Patte Se Diabetes Ka Ilaj) का इस्तेमाल किया जाता है।

डायबिटीज पेशेंट अमरूद के पत्तों का उपयोग कैसे करें?

डायबिटीज पेशेंट अमरूद के पत्तों का चाय बनाकर पी सकते हैं। इससे इंसुलिन का स्तर बेहतर होगा। अमरूद के पत्तों की चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक कप पानी ले ले उसमें कुछ अमरूद के पत्ते डालकर उबालें। इसके बाद इसे छान कर पी ले। खाने के बाद इसे इसके सेवन से यह अधिक फायदेमंद हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि खाने के बाद ही इसे पिए। डायबिटीज पेशेंट अगर नियमित रूप से अमरूद के पत्ते की चाय पी रहे हैं तो उनका ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहेगा।

क्या डायबिटीज पेशेंट अमरूद के पत्ते खा सकते हैं?

यदि आप अमरूद के पत्ते की चाय नहीं पीना चाहते हैं तो आप रोज सुबह खाली पेट दो से तीन अमरूद के पत्तों को धोकर कच्चे चबा सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप अमरूद के पत्तों को सुखाकर उसका पाउडर बनाकर भी सेवन कर सकते हैं। यह डायबिटीज पेशेंट के लिए टॉनिक की तरह कार्य करता है।

Also Read

More News

अमरूद के पत्ते खाने के लाभ

अमरूद के पत्ते सिर्फ डायबिटीज पेशेंट के लिए ही मददगार नहीं है बल्कि कई अन्य बीमारियों में भी कारगर साबित हो सकते हैं। पेट दर्द होने के पर अमरूद के पत्ते चबाने से आराम मिलता है।

कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है

आयुर्वेद में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए भी अमरूद के पत्ते खाने की सलाह दी जाती है। इससे शरीर में जमा हुआ कोलेस्ट्रॉल बाहर निकल जाता है।

मोटापा कम करने में मददगार

अमरूद के पत्तों के सेवन से मोटापा कम करने में मदद मिलती है। रोज सुबह खाली पेट अमरूद के पत्तों की चाय पीने से पेट की चर्बी कम होती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

बालों को स्वस्थ रखता है

अमरूद के पत्तों की चाय और रस भी ब्लड सरकुलेशन में सुधार और बालों के को स्वस्थ बनाने में मदद करता है।

About the Author

... Read More