
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Ginger For Gas And Bloating: गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण पेट में गैस की समस्या से लोग आए दिन परेशान रहते हैं। अगर आपको बार-बार पेट में गैस बनती है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कई लोगों को गैस होने पर पेट दर्द, उल्टी, मतली और सिरदर्द जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई लोग दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन इनका सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में, आप चाहें तो पेट की गैस से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। इन्हीं उपायों में अदरक भी शामिल है। जी हां, अदरक पेट की समस्याओं में रामबाण का काम करता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है और पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। यह गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। तो आइए, जानते हैं पेट के गैस को दूर करने के लिए अदरक का उपयोग कैसे करें?
गैस की समस्या से राहत पाने के लिए आप सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ एक टुकड़ा अदरक का सेवन कर सकते हैं। इससे पेट खुलकर साफ होगा और पेट की गैस तुरंत बाहर निकल जाएगी।
अगर आपको अक्सर गैस बनती है, तो आप खाना खाने से आधे घंटे पहले एक छोटा सा टुकड़ा अदरक का मुंह में रखकर चूसें। इससे खाना आसानी से पच जाएगा और गैस की समस्या भी दूर होगी।
गैस की पेरशानी को दूर करने के लिए आप अदरक की चाय का सेवन कर सकते हैं। इसे तैयार करने के लिए पैन में एक गिलास पानी गर्म करें। फिर इसमें एक टुकड़ा अदरक का डालकर उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए, तो इसे छान लें। इसका सेवन करने से पेट की गैस और ब्लोटिंग से जल्द राहत मिल सकती है।
अगर आप गैस की समस्या से परेशान हैं, तो अदरक के साथ काला नमक का सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से पेट की गैस आसानी से बाहर निकल जाएगी और भूख भी खुलकर लगेगी। इसके सेवन से आपका पाचन तंत्र मजबूत होगा।
गैस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप अदरक के पानी का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में एक टुकड़ा अदरक का डालकर रातभर के लिए भिगोकर रख दें। ऐसा करने से अदरक में मौजूद गुण पानी में मिल जाएंगे। फिर सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन करें। ऐसा करने से कब्ज, ब्लोटिंग और एसिडिटी की समस्या से भी राहत मिलेगी।
गैस की परेशानी को दूर करने के लिए आप अदरक का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी परेशानी अधिक बढ़ रही है, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।