
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : September 20, 2023 11:11 AM IST
Ghee for constipation in babies : छोटे बच्चों को अक्सर पेट से जुड़ी परेशानी बनी रहती है। दरअसल, जब बच्चा मां का दूध पीता है, तो उसे पेट से जुड़ी परेशानियां होने की संभावना कम होती है। लेकिन जब मां का दूध छोड़ता है, तो उन्हें कई तरह के खाद्य पदार्थ दिए जाते हैं, जिसे अब्जॉर्ब करने में बच्चों को परेशानी होती है। खासतौर पर जब मां के दूध के बजाय बच्चों को फॉर्मूला मिल्क दिया जाता है, तो उन्हें कब्ज की समस्या काफी ज्यादा होने लगती है। ऐसे में अक्सर माता-पिता बच्चों को दवा देने से घबराते हैं। क्योंकि बच्चों को बात-बात पर दवा देना सही नहीं होता है। अगर आपके बच्चे को भी कब्ज की परेशानी बार-बार हो रही है, तो इसके लिए घबराए नहीं, बल्कि देसी घी दें। देसी घी में मौजूद गुण बच्चों को कब्ज की परेशानी से छुटकारा दिला सकते हैं। आइए जानते हैं छोटे बच्चों के लिए देसी घी कैसे है फायदेमंद और कैसे करें इसका प्रयोग?
कुछ रिसर्च में साबित किया गया है कि घी आंतों को चिकना करने का कार्य करता है। इसमें नैचुरल लेक्सेटिव होता है, जो आपके आंत को साफ कर सकता है। साथ ही इससे आंतों में जमा विषाक्त पदार्थों को कम किया जा सकता है। साथ ही यह आपके बॉवेल मूवमेंट को बेहतर करता है, जिससे कब्ज की परेशानी को दूर किया जा सकता है। अगर आप नियमित रूप से देसी घी का प्रयोग करते हैं, जो यह वेट लॉस करने में भी सहायक हो सकता है।
अगर आपका बच्चा 1 वर्ष से ऊपर का है, तो आप उन्हें कब्ज की परेशानी होने पर घी दे सकते हैं। इसके लिए घी को हल्का सा गर्मकर लें और 1 चम्मच करीब घी पिलाएं। ध्यान रखें कि अगर आपके घर में गाय का घी है, तो यह सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है। इससे बच्चे को अधिक लाभ हो सकता है।
वहीं, इस बात का भी ध्यान रखें कि अगर आप अपने बच्चे को शहद का पानी पिला रही हैं, तो इस दौरान उन्हें घी न दें। कोशिश करें कि शहद का पानी देने के करीब 4 से 5 घंटे बाद ही उन्हें घी पिलाएं। दरअसल, घी और शहद का कॉम्बिनेशन आयुर्वेद में सही नहीं माना जाता है। ऐसे में बच्चे को नुकसान होने की संभावना बढ़ जाती है।
ध्यान रखें कि अगर आपका बच्चा कब्ज से काफी ज्यादा परेशान हैं, तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। अगर आप बच्चे को घी देने का सोच रहे हैं, तो एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।