
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : February 6, 2023 9:48 AM IST
Ghee for Constipation : आधुनिक समय में गलत खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से लोगों को कई तरह की बीमारियां हो रही है। इन बीमारियों में कब्ज की समस्या भी शामिल है। कब्ज की परेशानी अक्सर ऐसे लोगों को होती हैं, जो अपने खानपान पर ध्यान नहीं देते हैं। वहीं, जिसकी लाइफस्टाइल स्थिति रहती है। यह परेशानी कभी भी किसी भी उम्र में हो सकती है। लंबे समय तक कब्ज की परेशानी होने पर बवासीर की समस्या हो सकती है। ऐसे में कब्ज की समस्या का इलाज करना बहुत ही जरूरी है। कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए कई घरेलू नुस्खें मौजूद हैं। इन नुस्खों में देसी घी आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद कारगर साबित हो सकती है। देसी घी की मदद से आप कब्ज की परेशानी से जल्द से जल्द छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं कब्ज की परेशानी दूर करने के लिए कैसे करें देसी घी का सेवन?
NCBI की रिपोर्ट्स के मुताबिक, घी के सेवन से कब्ज की परेशानी को दूर किया जा सकता है। दरअसल, घी में ब्यूटीरिक एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो आपको कब्ज से छुटकारा दिलाने में प्रभावी है। ब्यूटीरिक एसिड मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने में प्रभावी है। मेटाबॉलिज्म बूस्ट होने से आप पाचन को दुरुस्त रख सकते हैं। इससे कब्ज और अपच की परेशानी से राहत पाने में मदद मिल सकती है।
देसी घी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है। यह कब्ज और अपच की परेशानी को दूर कर सकता है। इसका सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-
गर्म पानी के साथ देसी घी का सेवन करें। इससे कब्ज की परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए रोजाना सुबह 1 गिलास पानी में 1 चम्मच देसी घी मिक्स कर लें। अब इस पानी का खाली पेट सेवन करें। इससे कब्ज की परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।
कब्ज के लिए इसबलोग काफी फायदेमंद होती है। इसके सेवन से आप कब्ज की परेशानी को दूर कर सकते हैं। देसी घी के साथ इसका सेवन करने से आपको दोगुना फायदा पहुंच सकता है। इसके लिए 1 गिलास पानी लें। इसमें 1 चम्मच देसी घी और आधा चम्मच इसबगोल की भूसी मिक्स करें। अब इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें। बाद में इसका सेवन करें। इसका सेवन करने से आपको कुछ ही घंटों के अंदर फर्क नजर आएगा।
कब्ज से छुटकारा पाने में देसी घी फायदेमंद हो सकती है। वहीं, गर्म दूध का सेवन करने से भी आप कब्ज से राहत पा सकते हैं। इसका सेवन करने के लिए 1 गिलास गर्म दूध लें। इसमें 1 चम्मच देसी घी को मिक्स करें। अब इसका सेवन करें। इससे आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होगा, जो आपको कब्ज से छुटकारा दिलाने में प्रभावी हो सकता है।
खाने में दाल या फिर सब्जी के साथ देसी घी को मिक्स करके खाएं। इससे आपको कब्ज से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है। साथ ही यह आपकी हड्डियों की मजबूती को भी बढ़ा सकता है।
कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आप देसी घी का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको काफी आराम मिलेगा। हालांकि, ध्यान रखें कि अधिक मात्रा में देसी घी का सेवन करने से भी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए जरूरत से अधिक देसी घी का सेवन न करें।