
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : May 25, 2023 12:52 PM IST
Black Pepper Essential Oil to Stop Smoking : खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए अक्सर लोग काली मिर्च का इस्तेमाल करते हैं। काली मिर्च कई गुणों से भरपूर होता है, जिससे आपकी कई परेशानियां कम हो सकती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि काली मिर्च आपकी स्मोकिंग की लत को भी छुड़वा सकता है? जी हां, अगर आप नियमित रूप से काली मिर्च का सेवन करते हैं, तो इससे काफी हद तक सिगरेट पीने की इच्छा कम हो सकती है। साथ ही यह स्ट्रेस और एंग्जायटी की समस्याओं को कम कर सकता है। दरअसल, काली मिर्च में एंटी-ऑक्सिडेंट होता है, जिससे निकोटीन की क्रेविंग को कम करने में मदद मिल सकती है। अगर आप नियमित रूप से काली मिर्च खाते हैं, तो यह बिना निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी के आपकी स्मोकिंग की लत को दूर कर सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में-
काली मिर्च एसेंशियल ऑयल के प्रयोग से आप शरीर की विषाक्तता को कम कर सकते हैं। इसमें काफी अच्छा डिटॉक्सिफाइंग एजेंट पाया जाता है, जिससे स्मोकिंग की लत को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही यह शरीर के विषाक्त पदार्थों को कम कर सकता है। इतना ही नहीं, काली मिर्च में निकोटीन के अवशेषों को साफ करने में भी मदद मिल सकती है। अगर आप स्मोकिंग की लत को छुड़ाना चाहते हैं, तो काली मिर्च का सेवन जरूर करें।
एक अध्ययन में खुलासा हुआ है कि काली मिर्च का सेवन करने से सिगरेट पीने की तलब कम की जा सकती है। अगर आप काली मिर्च के एसेंशियल ऑयल को सूंघते हैं, तो इससे सिगरेट पीने की इच्छा कम होती है। इसका प्रयोग करने के लिए आप डिफ्यूजर या फिर नाक में सीधेतौर पर डाल सकते हैं। इससे आपको काफी हद तक बेहतर रिजल्ट मिल सकता है। इसके अलावा आप गर्म पानी में इस एशेंसियल ऑयल को डालकर इसका प्रयोग कर सकते हैं। इससे काफी लाभ मिलेगा।
काली मिर्च एसेंशियल ऑयल को इनहेल करने के अलावा आप कई अन्य तरह से इसका प्रयोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-
काली मिर्च एसेंशियल ऑयल का प्रयोग आप कई तरह से कर सकते हैं। इससे सिगरेट पीने की लत दूर हो सकती है। हालांकि, अगर आप पहली बार इसका प्रयोग कर रहे हैं तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।