किचन में पड़ा ये सूखा पत्ता कोलेस्ट्रॉल को 7 दिन में कर सकता है कंट्रोल, बस इस तरह करना होगा सेवन

Cholesterol kaise kam kare : कोलेस्ट्रॉल घटाने में किचन के मसाले काफी ज्यादा कारगर होते हैं। आइए जानते हैं इसका प्रयोग का तरीका क्या है?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : December 15, 2023 10:55 AM IST

Cholesterol kaise kam kare : किचन में रखे खड़े मसाले सालों-साल पड़े रहते हैं, क्योंकि इन मसालों का इस्तेमाल हम काफी ज्यादा कम करते हैं। लेकिन यही मसाले हमारे शरीर के लिए दवा की तरह काम करते हैं। जी हां, किचन में पड़े मसाले शरीर के लिए काफी ज्यादा हेल्दी होते हैं। इसमें तेज पत्ता भी शामिल है। यह एक सूखा पत्ता है, जिसका कई लोग तड़के के रूप में इस्तेमाल करते हैं। वहीं, गर्म मसाला तैयार करने के लिए भी तेज पत्ते का प्रयोग किया जाता है। नियमित रूप से इस मसाले का इस्तेमाल अगर आप करते हैं, तो इससे काफी हद तक कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। आज हम आपको इस लेख में किचन तेज पत्ता कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में किस तरह फायदेमंद है, इसके बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में-

खराब कोलेस्ट्रॉल को निकाल फेंकेगा तेज पत्ता - Bay Leaf For High Cholesterol 

शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को घटाने के लिए तेज पत्ता काफी हद तक फायदेमंद हो सकता है। इसकी खुशबू काफी मनमोहक होती है, जिससे खाने का स्वाद बढ़ाने में मदद मिलती है। साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल को घटा सकता है। दरअसल, तेज पत्ता एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे गुणों का भंडार होता है। साथ ही इसमें फाइबर भी होता है। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में काफी हद तक मदद मनिल सकती है। 

कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए कैसे करें तेज पत्ते का सेवन? - How to Use Bay Leaf 

कोलेस्ट्रॉल घटावने के लिए तेज पत्ते का प्रयोग आप खाने के रूप में कर सकते हैं। इसके अलावा इसका प्रयोग चाय के रूप में किया जा सकता है। इस चाय को तैयार करने के लिए सबसे पहले 1 कप पानी लें, इसमें 3 से 4 तेज पत्ता डालकर इसे अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद इसे छानकर इसमें 1 चम्मच करीब शहद मिक्स कर लें। अब इस चाय का सेवन दिन में दो बार कम से कम करें। इससे कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा यह वेट लॉस करने में भी मदद कर सकता है। 

तेजपत्ता चाय पीने के अन्य फायदे - Bay Leaf Tea Benefits

  • तेज पत्ते से तैयार चाय का सेवन करने से काफी हद तक डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। यह ग्लूकोज के बढ़ते लेवल को कम कर सकता है। 
  • तेज पत्ता पाचन के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। इसमें मौजूद इफेक्टिव गुण आपके पाचन स्वास्थ्य को बेहतर कर सकते हैं। 
  • यह हार्ट हेल्थ के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है, इससे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है। 
  • तेज पत्ते के प्रयोग से स्ट्रेस हार्मोन को कम करने में मदद मिलती है, जो आपके तनाव को कम कर सकता है। 

तेज पत्ता स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो ऐसी स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.