कब्ज से छुटकारा पाने के लिए पानी के साथ खाएं ये काले बीज, सुबह खुलकर होगा पेट साफ

Constipation Remedies: आज इस लेख में हम आपको एक ऐसी खास देसी चीज के बारे में बताएंगे, जिसका उपयोग करने से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : September 12, 2023 2:33 PM IST

Constipation Remedies: कब्ज की समस्या से लोग आए दिन परेशान रहते हैं। गलत खानपान, खराब जीवनशैली और तनाव की वजह से अक्सर लोगों को कब्ज की शिकायत हो जाती है। कब्ज होने पर मल काफी सख्त हो जाता है और पेट ठीक से साफ नहीं हो पाता है। इसकी वजह से पेट में दर्द, गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती है। ज्यादातर लोग कब्ज से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के चूर्ण और दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन इनसे भी कुछ खास फायदा नहीं मिलता है। ऐसे में, आप चाहें तो सिर्फ एक आसान घरेलू नुस्खे की मदद से कब्ज से निजात पा सकते हैं। जी हां, यह घरेलू उपाय है सब्जा सीड्स यानी तुलसी के बीज। आयुर्वेद में तुलसी के बीज का इस्तेमाल कई समस्याओं को ठीक करने के लिए औषधि के रूप में किया जाता है। कब्ज और पेट से जुड़ी समस्याओं में तुलसी के बीज काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं। तो चलिए, इस लेख में जानते हैं कि कब्ज से छुटकारा पाने के लिए तुलसी के बीज का इस्तेमाल कैसे करें?

कब्ज में कैसे फायदेमंद है तुलसी के बीज - Basil Seeds Benefits For Constipation in Hindi

तुलसी के बीज में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, इसलिए ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। खासतौर पर, पाचन को दुरुस्त करने के लिए तुलसी के बीज को काफी असरदार माना जाता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह मल को नर्म बनाने में मदद करता है, जिससे पेट आसानी से साफ हो जाता है। इसके अलावा, ये बीज प्रोटीन, फैट और कार्ब्स जैसे पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। तुलसी के बीज का सेवन करने से न सिर्फ कब्ज से छुटकारा मिलता है, बल्कि शरीर की कई समस्याएं भी दूर हो सकती हैं।

कब्ज में कैसे करें तुलसी के बीज का उपयोग - How To Use Basil Seeds For Constipation in Hindi

कब्ज और पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप तुलसी के बीज को पानी के साथ ले सकते हैं। इसके लिए आप रात में सोने से पहले 1-2 चम्मच तुलसी के बीज को पानी में भिगो दें। सुबह खाली पेट भिगोए हुए तुलसी के बीज का सेवन करें। ऐसा करने से पेट आसानी से साफ करने में आपको मदद मिल सकती है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से सेहत को कई लाभ हो सकते हैं।

तुलसी बीज के अन्य फायदे – Benefits Of Basil Seeds In Hindi

ब्लड शुगर कंट्रोल करे

डायबिटीज रोगियों के लिए तुलसी के बीज का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

वेट लॉस में मददगार

तुलसी के बीज का सेवन वजन घटाने में मददगार साबित हो सकता है। इसमें फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती है और आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं

दिल को रखे स्वस्थ

तुलसी के बीज दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें कई ऐसे कंपाउंड्स मौजूद होते हैं, जो दिल को स्वस्थ और मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

इम्यूनिटी बनाने मजबूत

तुलसी के बीज का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इससे आप कई तरह की बीमारियों और संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source