सोरायसिस के इलाज में प्रभावी है केले का छिलका, जानें प्रयोग का तरीका

Home Remedy For Psoriasis: सोरायसिस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। आइए, जानते हैं ऐसे ही एक कारगर घरेलू नुस्खे के बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : February 6, 2025 4:57 PM IST

Home Remedy For Psoriasis: सोरायसिस त्वचा से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है, जिसमें त्वचा की ऊपरी परत पर पपड़ी से बन जाती है और लाल रंग के चकत्ते उभर आते हैं। इस बीमारी में त्वचा पर तेज खुजली और जलन की समस्या भी होती है। यह समस्या मुख्य रूप से कोहनी, घुटनों, गर्दन और खोपड़ी पर दिखाई देती है। दरअसल, सोरायसिस एक अनुवांशिक बीमारी है, जो कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को ज्यादा होती है। सोरायसिस का कोई कारगर स्थायी इलाज नहीं है। इसे सिर्फ दवाओं, सही खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव की मदद से कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा, कुछ घरेलू उपायों की मदद से इस समस्या से राहत मिल सकती है। आज इस लेख में हम आपको ऐसा ही एक कारगर घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे सोरायसिस की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

सोरायसिस में कैसे फायदेमंद है केले का छिलका?

सोरायसिस के इलाज के लिए केले का छिलका फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, केले के छिलके में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और ठंडक देने वाले गुण होते हैं, जो सोरायसिस के लक्षणों को दूर करने में मदद कर सकते हैं। यह त्वचा पर होने वाली सूजन, लालिमा और जलन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसमें मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, जो खुजली को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, इसमें एस्टरीकृत फैटी एसिड मौजूद होता है, जो एक्जिमा और सोरायसिस जैसी  समस्याओं के इलाज में प्रभावी होता है।

सोरायसिस के इलाज के लिए केले के छिलके का उपयोग कैसे करें?

केले का छिलका रगड़ें

अगर आप सोरायसिस की समस्या से परेशान हैं, तो केले के छिलका लेकर इसे प्रभावित हिस्से पर रगड़ें। फिर करीब 30 मिनट बाद त्वचा को पानी से साफ कर लें। इस उपाय को दिन में 2 से 3 बार करने से आपको जल्द राहत मिल सकती है।

केले का छिलका और ओट्स

इसके लिए आप केले के छिलके को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर इसे ब्लेंडर में पीस लें। अब इसमें ओटमील मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को प्रभावित त्वचा पर लगाएं और धीरे-धीरे रगड़ें। कुछ देर बाद पानी से साफ कर लें।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।