
Also Read
Blood Sugar Kaise Kam Kar: कोई भी बीमारी उम्र देखकर नहीं आती है और आजकल तो किसी भी के व्यक्ति को डायबिटीज का खतरा होने लगता है। कुछ तो इस बीमारी का शिकार भी हो गए हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं सावन में भगवान शिव को चढ़ाए जाने वाले बेल के पत्तों को खाने से शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है?
जी हां ये सच है और आज हम आपको इस लेख में 3 अलग-अलग तरीकों से बेल के पत्तों का इस्तेमाल करने का तरीका बताने वाले हैं, जो आपको डायबिटीज को कम करने में मदद करेगा।
आम से दिखने वाला बेल का एक छोटा सा पत्ता भी हमारी सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी, ए, बी 12, कैल्शियम और कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये हमारे शरीर में जाकर कई बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं बेलपत्र किन बीमारियों को ठीक करने में फायदेमंद है। (Bael Ka Patta Kin Bimariyo Mai Faydemand Hai)
बेल का पत्ता खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कि कब्ज, अपचन और गैस जैसी समस्याएं ठीक हो सकती हैं। इसके अलावा दिल को हेल्दी रखने, सूजन को कम करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, स्किन को हेल्दी बनाने के साथ-साथ बेल की पत्तियां मधुमेह को नियंत्रित करने में फायदेमंद साबित होती हैं। आइए हम विस्तार से जानते हैं कि बेल की पत्तियों को कैसे खाना चाहिए। (Bel Ke Patte Ko Kaise Khana Chahiye)
अगर आप अपने शुगर लेवल को हमेशा कंट्रोल रखना चाहते हैं तो आज से ही रोज सुबह उठकर बेल के पत्ते चबाना शुरु कर दें। रोजाना की 2-3 पत्तियां खाना भी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। साथ ही ये पत्तियां आपके पेट को साफ रखने में भी मदद करेंगी।
अगर आप बेल के पत्ते चबाकर नहीं खाना चाहते हैं तो दूसरा तरीका है कि आप 1 गिलास पानी की मात्रा में 5-7 पत्तियों को उबालकर काढ़ा तैयार कर लें। शुगर लेवल को कंट्रोल करने का ये नुस्खा बहुत ही असरदार साबित हो सकता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
जो लोग दवाएं खा रहे हैं या जो महिलाएं गर्भवती हैं उन्हें बले पत्र नहीं खाना चाहिए। और अगर खा रहे हैं तो डॉक्टर से परामर्श लेकर ही खाएं।
हेल्थ को ठीक रखने और बीमारियों को दूर करने के लिए सुबह-शाम 10-10 पत्तियां खाना फायदेमंद साबित हो सकता है।
जी हां, रोज बेल का पत्ता खाने से मौसमी बीमारियां होने की संभावना कम होती है।
बेल का पत्ता खाने से डाइजेशन, लूज मोशन और पेट से जुड़ी सभी समस्याओं के साथ हार्ट प्रॉब्लम और डायबिटीज की समस्या भी ठीक हो सकती है।