गैस, कब्ज और ब्लोटिंग में बहुत असरदार है अपराजिता के पत्तों का काढ़ा, 5 मिनट में इस तरह करें तैयार

Aparajita Ke Patte Ka Kadha: क्या आप जानते हैं कि अपराजिता के फूल और पत्ते, दोनों ही हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं? आइए आपको बताते हैं अपराजिता के पत्तों के काढ़ा बनाने का तरीका।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Updated : November 17, 2025 3:48 PM IST

Aparajita Ke Patto Ke Fayde: आपने कई बार अपराजिता के नीले फूलों के बारे में सुना होगा कि वह सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होते हैं। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने, वजन को घटाने, स्किन और हेयर की केयर करने के लिए बहुत ही ज्यादा उपयोगी होती हैं। लेकिन रोजमर्रा की समस्याओं के लिए अपराजिता के पत्तों का सेवन भी काफी लाभकारी होता है। 

जी हां यह सच है, आजकल सभी अपराजिते के नीले फूलों को इतना महत्व दे रहे हैं कि इसके पत्तों की कोई बात ही नहीं कर रहा है। अपराजिता के पत्ते बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होते हैं। खासकर जब आप इनका काढ़ा बनाकर पीते हैं तो यह गैस, कब्ज और ब्लोटिंग की समस्या को जड़ से खत्म करने में मदद करता है। आइए जानते हैं अपराजिता के पत्तों का काढ़ा बनाने का तरीका।

पहले जानें अपराजिता के पत्तों का काढ़ा पीने के फायदे

आपको बता दें कि अपराजिता के पत्तों एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ एंटी इंफ्लामेटरी गुण, कैल्शियम, आयरन और पोटेशियम पाया जाता है। यह सभी मिलकर हमारे पाचन को सुधारने, स्किन को अंदर से एक्सफोलिएट करने, बालों को हेल्दी बनाने, शरीर के डिफेंस सिस्टम को मजबूत करने, ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने में मदद करता है। आइए अब हम बिना देर किए अपराजिता के पत्तों का काढ़ा बनाने का तरीकाजानें।

अपराजिता के पत्तों का काढ़ा बनाने के लिए क्या चाहिए?

काढ़ा बनाने के लिए आपको चाहिए?नीचे दी गई सामग्रियों का करें इस्तेमाल- 

  • 1 कप अपराजिता के पत्ते
  • 2 लौंग
  • 1/2 चम्मच काली मिर्च
  • 1 इंच अदरक का टुकड़ा
  • 1 छोटा टुकड़ा धागे वाली मिश्री
  • 2 गिलास पानी
  • स्वादानुसार सेंधा नमक

जानें अपराजिता के पत्तों का काढ़ा बनाने का तरीका

  • सबसे पहले आप एक गहरा पैन लें और उसमें 2 गिलास पानी डालकर मध्यम आंच में गर्म कर दें।
  • इसके बाद आप लौंग को पीसकर, और बाकी सभी सामग्रियों के साथ पैन में डालकर उबाल लें।
  • पानी को आप 6-8 मिनट के लिए उबालें और तब तक उबालें, जब तक कि पानी की मात्रा 1 गिलास जितनी न रह जाए।
  • इसके बाद आप गैस बंद कर दें और काढ़े को छानकर एक गिलास में निकाल लें।
  • आप चाहें तो इसे चाय की तरह चुसकी लेकर भी पी सकते हैं और थोड़ा ठंडा करने के बाद भी।
  • रोज सुबह या एक-एक दिन छोड़कर अपराजिता के पत्तों का काढ़ा पीने से आप अपनी हेल्थ व इम्यूनिटी को स्ट्रांग कर सकते हैं।

शेफ कुणाल कपूर से जानें अपराजिता की चाय बनाने का तरीका

Highlights

  • अपराजिता के फूल और पत्ते, दोनों ही हेल्दी होते हैं।
  • अपराजिता के पत्तों का काढ़ा गैस की समस्या को ठीक कर सकता है।
  • अपराजिता के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

अपराजिता के पत्तों के क्या फायदे हैं?

अपराजिता के पत्ते पाचन सुधारने, तनाव कम करने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करते हैं।

अपराजिता के कौन-कौन से फायदे हैं?

अपराजिता के फूलों में मौजूद एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण संक्रमण रोकने और घाव जल्दी भरने में सहायक होते हैं।

क्या इन मसालों का काढ़ा पीना लाभकारी होता है?

जी हां, मानसून में मसालों का काढ़ा पीना बेहद लाभकारी होता है। आप अदरक, तुलसी, दालचीनी, और लौंग के काढ़े का सेवन कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source