
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : June 30, 2025 1:17 PM IST
Constipation Treatment At Home: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण कब्ज की समस्या से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। यह समस्या आज के समय में इतनी आम हो गई है कि लोगों ने इसे गंभीरता से लेना ही छोड़ दिया है। कब्ज होने पर मल काफी सख्त हो जाता है, जिसकी वजह से मल त्यागने में काफी परेशानी होती है। सुबह पेट ठीक से साफ न होने की वजह से न केवल व्यक्ति का मूड खराब रहता है, बल्कि कई तरह की पाचन संबंधी समस्याएं भी होने लगती हैं। अगर लंबे समय तक कब्ज की समस्या बनी रहे, तो कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, कब्ज का इलाज करना बहुत ही जरूरी है। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के चूर्ण और दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन इनका असर सिर्फ तभी तक रहता है, जब तक आप इनका नियमित इस्तेमाल करते रहें। जब इनका इस्तेमाल बंद कर दिया जाता है, तो कुछ समय बाद फिर से कब्ज की समस्या होने लगती है। ऐसे में, आप चाहें तो कुछ कब्ज से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको एक खास घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपको पुरानी से पुरानी कब्ज से छुटकारा मिल सकता है। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो आंवले के जूस का सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह आंतों से विषाक्त पदार्थों को निकालकर कब्ज से राहत दिला सकता है। साथ ही, यह गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा दिला सकता है। नियमित रूप से आंवला जूस का सेवन करने से इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम से भी राहत मिल सकती है।
अगर आप अक्सर कब्ज की समस्या का सामना करते हैं, तो सुबह खाली पेट आंवले के जूस का सेवन कर सकते हैं। घर पर आंवला जूस बनाने के लिए 3-4 आंवले को धोकर उनके बीज अलग कर लें। अब इन्हें टुकड़ों में काट लें और मिक्सी में डालें। फिर इसमें आधा गिलास पानी डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। फिर इस घोल को किसी गिलास में छान लें। इसमें थोड़ा सा काला नमक मिलाकर पिएं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपको कब्ज की समस्या से जल्द छुटकारा मिल सकता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।