कब्ज होने पर इन 3 तरीकों से करें आंवले का सेवन, चुटकियों में साफ होगा पेट

Amla For Constipation: कब्ज की समस्या में आंवले का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। जानें कब्ज दूर करने के लिए आंवला कैसे खाएं?

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : September 27, 2023 11:48 AM IST

Amla For Constipation: कब्ज की समस्या से काफी लोग परेशान रहते हैं। गलत खानपान, असक्रिय जीवनशैली, नींद पूरी न होने और स्ट्रेस की वजह से कब्ज की समस्या हो सकती है। कब्ज होने पर पेट ठीक से साफ नहीं होता है, जिससे पेट दर्द, अपच और पेट में भारीपन महसूस होता है। ऐसी स्थिति में भूख भी नहीं लगती है और कुछ भी खाने की इच्छा नहीं होती है। कई लोग कब्ज से छुटकारा पाने के लिए कई तरह की दवाइओं का सेवन शुरू कर देते हैं। लेकिन सभी लोगों को इनसे आराम नहीं मिल पाता है। इन दवाइओं का नियमित सेवन सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है। ऐसे में, आप चाहें तो कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आंवले का सेवन कर सकते हैं। जी हां, आंवला पेट के लिए काफी अच्छा माना जाता है। आंवले का सेवन करने से कब्ज की शिकायत दूर होती है और पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। तो आइए, जानते हैं कब्ज से छुटकारा दिलाने में आंवला कैसे फायदेमंद है और कैसे करें इसका सेवन?

कब्ज में कैसे फायदेमंद है आंवला? – Amla Benefits For Constipation In Hindi

आंवले में डाइट्री फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनने में मदद करता है। आंवला आंतों की सफाई करने में मदद करता है। साथ ही, मलत्याग की प्रक्रिया को भी आसान बनाने में मदद करता है। नियमित रूप से आंवले का सेवन करने से कब्ज की समस्या से जल्द राहत मिल सकती है। यह दस्त, उल्टी, मतली एसिडिटी, अपच और ब्लोटिंग जैसी पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी बहुत फायदेमंद माना जाता है।

कब्ज में किस तरह करें आंवले का सेवन?  - How To Use Amla For Constipation In Hindi

उबले आंवले खाएं

आप रोज सुबह खाली पेट 2 उबले हुए आंवला का सेवन कर सकते हैं। इससे पाचन क्रिया बेहतर होगी और शरीर में जमा टॉक्सिन्स आसानी से बाहर निकल जाएंगे। इससे सुबह पेट खुलकर साफ हो जाएगा।

आंवला चूर्ण

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आप आंवला चूर्ण का सेवन कर सकते हैं। आंवला चूर्ण आपको किसी भी आयुर्वेदिक स्टोर या ऑनलाइन आसानी से मिल जाएगा। सुबह खाली पेट पानी में आंवला पाउडर को उबालकर, इसमें शहद मिलाकर पिएं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपको काफी लाभ होगा।

आंवला जूस

कब्ज की समस्या में आंवला जूस का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। आंवले का जूस बनाने के लिए आप 3-4 आंवले को धोकर टुकड़ों में काट लें। फिर आंवले के टुकड़ों को आधे गिलास पानी के साथ मिक्सी में पीस लें । इसमें पुदीने की पत्तियां या अदरक डालकर अच्छी तरह पीस लें। अब इसे छानकर पिएं। आप चाहें तो इसमें काला नमक मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

कब्ज की समस्या दूर करने के लिए आंवला बहुत फायदेमंद होता है। अगर आपको कब्ज की शिकायत है, तो आप इन तरीकों से आंवले का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, अगर आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, तो इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source