Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Urine Infection During Pregnancy : यूटीआई एक ऐसी समस्या है, जिसकी वजह से मूत्र प्रणाली में संक्रमण फैलता है। यह मूत्राशय (सिस्टिटिस) और गुर्दे (पाइलोनेफ्राइटिस) सहित यूरीनरी ट्रैक के विभिन्न हिस्सों में हो सकता है। यूटीआई के बैक्टीरिया आमतौर पर आंत (पाचन तंत्र) से आते हैं। यूटीआई की परेशानी कभी भी हो सकती है। लेकिन अगर प्रेग्नेंसी के दौरान यूटीआई की परेशानी हो जाए, तो यह काफी ज्यादा घातक हो सकता है। इसलिए प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली यूटीआई की परेशानी से बचने के लिए हमें कुछ आसान से तरीके अपनाने की जरूरत होती है। अगर आप यूरिन इन्फेक्शन से बचना चाहते हैं, तो आयुर्वेद के कुछ आसान से नुस्खों को आजमा सकते हैं। आइए गाजियाबाद स्वर्ण जयंती के आयुर्वेदा एक्सपर्ट डॉ. राहुल चतुर्वेदी से जानते हैं प्रेग्नेंसी में यूटीआई की परेशानी से बचाव के उपाय क्या हैं?
गर्भावस्था के दौरान शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होने लगते हैं, जिसकी वजह से यूटीआई होने का खतरा बढ़ जाएगा। हार्मोन में बदलाव के कारण मूत्र और प्रतिरक्षा प्रणाली में बदलाव भी शामिल हैं। इसके साथ-साथ प्रेग्नेंसी में जैसे-जैसे भ्रूण का विकास होता है, वैसे-वैसे मूत्राशय पर भी दबाव बढ़ता है, जिससे आपके यूरिन का प्रवाह कम हो सकता है। ऐसे में संक्रमण होने की संभावना बढ़ जाती है।
प्रेग्नेंसी में यूटीआई की परेशानियों से बचने के लिए आप अधिक से अधिक पानी का सेवन करें। दरअसल, जब आप पानी का सेवन करते हैं, तो यूरिनरी ट्रैक में जमा बैक्टीरिया पेशाब के माध्यम से शरीर से बाहर निकल जाते हैं। ऐसे में अगर आप यूरिन इन्फेक्शन से बचना चाहते हैं, तो अधिक से अधिक पानी का सेवन करें और अपने शरीर को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें।
यूरिन इन्फेक्शन से बचाव के लिए लौंग के तेल का प्रयोग किया जा सकता है। लौंग में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरण गुण मौजूद होता है, जो बैक्टीरिया को नष्ट करने में प्रभावी हो सकते हैं। इसका सेवन आप गुनगुने पानी के साथ कर सकते हैं।
यूटीआई की परेशानी को कम करने के लिए क्रैनबेरी के जूस का सेवन कर सकते हैं। क्रैनबैरी विटामिन सी का काफी अच्छा सोर्स होता है। इससे संक्रण का इलाज किया जा सकता है। साथ ही यह शरीर में बैक्टीरिया के विकास को कम कर सकता है। अगर आप यूरिन इन्फेक्शन से बचना चाहते हैं, तो क्रैनबेरी जूस का सेवन करें।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।