इन 4 सस्ती चीजों से दांतों के दर्द को मिनटों में करें कम, पेनकिलर की नहीं होगी जरूरत

How to Stop tooth Pain fast :  दांतों में होने वाले दर्द को कम करने के लिए आप कुछ असाना से नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : May 6, 2024 9:48 AM IST

How to Stop tooth Pain fast : शरीर का हर एक महत्वपूर्ण होता है, चाहे वह मोतियों जैसे चमकते दांत ही क्यों न हों। हम में से कई लोग दांतों की परेशानियों को इग्नोर कर देते हैं, क्योंकि हमें लगता है कि यह इतना जरूरी नहीं है। लेकिन असल में दांत हमारे लिए बहुत ही जरूरी होता है। इसकी मदद से आप खाने को अच्छे से चबा पाते हैं, जो हमारे शरीर को पोषण प्रदान करता है। ऐसे में दांतों में अगर किसी तरह की तकलीफ हो जाए, तो खाना चबाने से लेकर बोलने तक में परेशानी हो जाती है। इसलिए दांतों की समस्या को इग्नोर करने से बचें। कई लोगों को जब हल्का-हल्का दांत दर्द होता है, तो उसे वे इग्नोर कर देते हैं। धीरे-धीरे यह दांत दर्द काफी ज्यादा बढ़ जाता है। अगर आपके दांतों में दर्द हो रहा है, तो ऐसी स्थिति में आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। इन उपायों की मदद से दांतों में होने वाले दर्द और सूजन से आराम मिल सकता है। आइए जानते हैं दांतों में होने वाले दर्द की परेशानी को कैसे दूर करें?

सेंधा नमक से दांत दर्द करें कम

दांतों में दर्द की परेशानी होने पर आप सेंधा नमक का प्रयोग कर सकते हैं। सेंधा नमक के इस्तेमाल से दांतों में होने वाली परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है। इसके लिए 1 गिलास गुनगुना पानी लें, इसमें चुटकीभर सेंधा नमक मिक्स करके इससे गरारे या फिर कुल्ला करें। इससे दांतों में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।

प्याज का रस है फायदेमंद 

दांतों में होने वाली सूजन और दर्द को प्रभावी ढंग से कम करने के लिए प्याज के रसों का प्रयोग करना काफी प्रभावी माना जाता है। प्याज के रस में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो दांतों के दर्द को कम कर सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच करीब प्याज का रस लें, इसे दांतों पर लगाकर करीब 10 मिनट तक मसाज करें। इससे दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है।

लौंग का तेल है प्रभावी

दांतों का दर्द कम करने के लिए लौंग के तेल का प्रयोग करें। लौंग के तेल में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल गुण होता है, जो दर्द को कम कर सकता है। साथ ही यह मसूड़ों में होने वाली सूजन को कम करने में फायदेमंद है।

हींग और नींबू से दांत दर्द करे कम

हींग और नींबू के रस का इस्तेमाल करना प्रभावी हो सकता है। इससे दर्द को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसके लिए दो चुटकी हींग लें। इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिक्स करके इसे रुई की मदद से दांतों पर लगाएं। कुछ देर के लिए इसे छोड़ दें। इससे दांतों के दर्द को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source