3 असरदार घरेलू नुस्खे जो दूर करेंगे पस वाले फोड़ों की समस्या, तीनों ही है कमाल

Chehre Par Pas Wale Dane Kyu Hote Hai: अगर आपके चेहरे पर कई पस वाले दोने हो गए हैं, तो उन्हें फोड़े नहीं। 3 घेरलू नुस्खे इन दानों को ठीक करने में आपकी मदद करेंगे।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : August 13, 2025 11:35 AM IST

Pus Wale Dane Kaise Thik Kare: अक्सर हमारे चेहरे पर कुछ ऐसी फोड़े-फुंसियां हो जाती हैं, जिनमें दर्द भी होता है और भर-भरकर पस भी निकलता है। एक दाना होता है और हम उसे हाथों से छेड़-छेड़कर व फोड़कर पूरे चेहरे पर फैला देते हैं, जिसकी वजह से पस स्किन पर लगता है और फिर हमारा पूरा चेहरा फोड़े-फुंसियों से भर जाता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी स्किन का अच्छे से ध्यान रखें।

स्किन केयर मुश्किल नहीं होता है, बस आपको सही तरीका आना चाहिए। लेकिन सही तरीका क्या है? अगर आप भी यही सोच रहे हैं तो फिक्र न करें, क्योंकि आज हम आपको इस लेख में 3 ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आजमाकर आप अपने पस वाले दाने ठीक कर सकते हैं। आइए जानते हैं चेहरे पर क्या लगाने से फोड़े-फुंसी कम होते हैं।

पहले जानें स्किन केयर करने का तरीका

पहला नुस्खा सही तरीके से अपनी त्वचा को साफ करना होता है। इसके लिए आपको केमिकल वाले ब्यूटी और स्किन केयर प्रोडक्ट की जरूरत नहीं हैं, बल्कि आप कुछ घरेलू चीजों की मदद से भी अपनी स्किन को साफ कर सकते हैं। 

पहले तो आप गुलाब जल से अपनी स्किन साफकर लें और फिर उसके बाद 10 मिनट के लिए फेस पर कच्चा दूध लगाकर छोड़ दें। समय पूरा होने पर चेहरा धो लें। ये नुस्खा आपकी स्किन से सारी गंदगी को साफ करने में मदद करेगा।

चेहरे पर लगाएं नीम का तेल

नीम की पत्तियों की तरह ही चेहरे के लिए नीम का तेल भी भी बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। इसे आप किसी अन्य तेल के साथ या फिर डायरेक्ट भी फेस पर अप्लाई कर सकते हैं। नीम के तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं। ये सभी मिलकर आपके चेहरे पर एक्ने और त्वचा संबंधी नई समस्याओं को बढ़ने से रोकेंगे।

चेहरे पर लाएं घी

अक्सर ऐसा कहा जाता है कि अगर आप फोड़े-फुंसियों पर रात को सोने से पहले घी लगाते हैं तो सुबह तक उनका उभार कम हो जाता है। ये एक घरेलू नुस्खा है जिसे आप कभी भी आजमा सकते हैं। लेकिन हर किसी की स्किन अलग-अलग प्रकार की होती है, इसलिए 2-3 दिन एक्ने पर घी लगाएं और अगर न दिखें तो छोड़ दें। अगर आपको घी का असर जानना है तो जब आप घी लगाना शुरू करेंगे तो फोड़ा बैठने लगेगा और सूखने लगेगा। 

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

पस वाली फुंसी का इलाज क्या है?

पस वाली फुंसी (बॉयल या एब्सेस) के इलाज के लिए, गर्म सिकाई, एंटीबायोटिक क्रीम या मलहम, और कभी-कभी डॉक्टर द्वारा मवाद निकालने की प्रक्रिया की जा सकती है।

क्या तुलसी लगाना चेहरे के लिए अच्छा है?

तुलसी एंटीऑक्सीडेंट और सूजन-रोधी गुणों से भरपूर है, जो त्वचा को अंदर से हेल्दी रखने में मदद करता है और एक्ने-पिंपल्स कम करता है।

क्या पीने से चेहरे पर ग्लो आता है?

अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं तो ये शरीर की गर्मी को कम करता है और एक्ने-पिंपल्स की समस्या को बढ़ने से रोकने के साथ नेचुरल ग्लो लाने का काम करता है।

बार-बार पिंपल होने का क्या कारण है?

चेहरे पर बार-बार पिंपल होने के पीछे साफ सफाई न रख पाना, जेनेटिक, हार्मोन, संक्रमण और एलर्जी जैसे कई कारण हो सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source