
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : January 6, 2023 1:35 PM IST
Garlic for Cholesterol : लहसुन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आप अपनी इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ हर एक छोटी से छोटी परेशानियों को कम कर सकते हैं। इसके साथ ही यह खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करने में मददगार होता है। रिसर्च में भी इस बात का खुलासा हुआ है कि लहसुन के सेवन से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल को घटाने के लिए कैसे करें लहसुन का सेवन और इसके अन्य फायदे क्या हैं?
एनसीबीआई पर छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोजाना 1 कली लहसुन का सेवन करने से एलडीएल-सी और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है। अध्ययन में पाया गया है कि रोजाना 1 या फिर आधी लहसुन की कली खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर लगभग 10% तक कम हो सकता है। ऐसे में अगर आप कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करना चाहते हैं तो लहसुन का नियमित रूप से सेवन करें।
कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आप रोजाना सुबह खाली पेट 1 या फिर 2 लहसुन की कलियां खाएं। इसके बाद 1 गिलास गुनगुना पानी पी लें। इससे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को घटाने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा आप लहसुन की कलियों को शहद के साथ भी भिगोकर खा (honey and garlic for cholesterol ) सकते हैं। इससे खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो सकता है।
लहुसन का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। यह सर्दी में होने वाली सर्दी और फ्लू वायरस को रोकने में मददगार है। नियमित रूप से लहसुन की कुछ कलियों का सेवन करने से आप अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं।
स्ट्रोक और हार्ट अटैक के खतरों को कम करने के लिए ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है। अगर आप ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना चाहते हैं तो लहसुन की कलियों का सेवन करें। रोजाना लहसुन की कलियों का सेवन करने से उच्च रक्तचाप को कम करने के साथ-साथ फीवर को कम करने में भी मदद मिल सकती है।
लहसुन का सेवन नियमित रूप से करने से कोलन कैंसर के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है। अध्ययन के मुताबिक, नियमित रूप से लहसुन का सेवन करने से कोलन कैंसर होने की संभावना 35% कम हो सकती है।
लहसुन में एलिसिन होता है। एलिसिन एक बायोएक्टिव एंटीबायोटिक है, जो संक्रमण के खतरों को कम करने में मददगार है। नियमित रूप से लहसुन का सेवन करने से फंगल, बैक्टीरियल, वायरस समस्याओं को कम किया जा सकता है।
लहसुन स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। खासतौर पर यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को काफी हद तक कम कर सकती है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।