Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
How to Eat Ajwain : आधुनिक समय में लोगों को कई तरह की परेशानियां हो रही हैं। इन परेशानियों में पेट संबंधी विकार शामिल है। ऐसे में अजवाइन आपके शरीर के लिए औषधि के समान कार्य कर सकता है। इसके सेवन से पाचन संबंधी कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। अगर आप नियमित रूप से अजवाइन का सेवन करते हैं, तो गर्मियों के दिनों में होने वाली कब्ज, अपच, एसिडिटी, पेट में दर्द जैसी परेशानियों को दूर कर सकता है। अजवाइन का सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं। आइए जानते हैं अजवाइन का सेवन करने से सेहत को होने वाले लाभ-
अजवाइन का सेवन आप चाय के रूप में कर सकते हैं। इससे आपका पेट अच्छे से साफ हो सकता है। अजवाइन की चाय बनाने के लिए 1 गिलास पानी लें। इसमें 1 चम्मच अजवाइन का बीज डालें। अब पानी को अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद इसे छानकर चाय की तरह पिएं। दिन में दो बार इस चाय का सेवन करने से आपका पेट अच्छे से साफ होगा।
अजवाइन का सेवन आप चाय के रूप में कर सकते हैं। इसके साथ ही पानी की तरह भी इसका सेवन किया जा सकता है। अजवाइन का पानी पीने के लिए 1 गिलास पानी लें। इसमें अजवाइन का बीज डालकर इसे छोड़ दें। इसके बाद रातभर के लिए इसे छोड़ दें। सुबह इसका सेवन कर लें। इसके बाद इसका सेवन खाली पेट करें।
कब्ज, अपच और गैस की परेशानी को दूर करने के लिए आप अजवाइन के पाउडर के रूप में इसका सेवन कर सकते हैं। यह कब्ज की समस्या को दूर कर सकता है। इसके लिए 2 से 3 चम्मच अजवाइन लें। अब इसे हल्का सा भुनकर इसे मिक्सर ग्राइंडर में पीस लें। इससे पेट में मौजूद विषाक्त पदार्थ कम होता है।
अजवाइन के बीजों को आप डायरेक्ट भी चबा सकते हैं। इसे पेट की परेशानी कम होगी। साथ ही अपच और कब्ज जैसी परेशानी भी कम हो सकती है।
अजवाइन का सेवन करने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।