Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हेयर फॉल रोकने के लिए सिर्फ सप्ताह में 2 बार लगाएं ये खास हेयर मास्क, कई अन्य समस्याएं भी हो जाएंगी छूमंतर

अगर आप भी बालों से जुड़ी समस्याओं से आए दिन परेशान रहते हैं, तो लौकी से बने इस हेयर मास्क को ट्राई करके जरूर देखें।

हेयर फॉल रोकने के लिए सिर्फ सप्ताह में 2 बार लगाएं ये खास हेयर मास्क, कई अन्य समस्याएं भी हो जाएंगी छूमंतर
The nutrients present in curd help nourish the scalp and hair follicles, encouraging healthy and robust hair growth.

Written by Atul Modi |Published : September 25, 2023 9:42 PM IST

आजकल हम देखते हैं कि हर दूसरा व्यक्ति बालों की समस्या से परेशान है। रूखे-बेजान बाल, बालों का झड़ना और उनका विकास ठीक से न होना जैसी समस्या इन दिनों बहुत आम हो गई हैं। हालांकि, इसके लिए हमारी खराब डाइट से लेकर जीवनशैली कुछ खराब आदतों तक, कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। कुछ मामलों में शरीर में पोषण की कमी और कुछ मेडिकल कंडीशन के कारण भी बालों से जुड़ी समस्याएं देखने को मिलती हैं। ऐसी स्थिति में आपको एक बार अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए। साथ ही, संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेना चाहिए। इसके साथ ही आप कुछ घरेलू उपचारों की मदद से भी बालों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। बालों से जुड़ी कई समस्याओं के लिए लौकी भी एक रामबाण उपाय साबित हो सकता है। अगर आप बालों में लौकी का हेयर मास्क बनाकर लगाएं, तो इससे आपको प्राकृतिक मजबूत, लंबे और शाइनी बाल पाने में मदद मिल सकती है। लेकिन अक्सर लोग इस बात को लेकर काफी असमंजस में रहते हैं कि बालों को स्वस्थ रखने के लिए लौकी का हेयर मास्क कैसे बना सकते हैं और इसके प्रयोग का सही तरीका क्या होता है? परेशान न हों, इस लेख हम आपक इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...

लौकी का हेयर मास्क घर पर कैसे बनाएं- How To Make Lauki Hair Mask

इसके लिए आपको चाहिए..

  • एक कप छिले हुए लौकी के टुकड़े
  • 3-4 चम्मच दही
  • 1-2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर
  • 1-2 चम्मच कोई भी बालों का तेल

लौकी का हेयर मास्क बनाने की विधि

सबसे पहले आपको एक मिक्सर ग्राइंडर लेना है। जार में लौकी के टुकड़े डालें और इन्हें पीसकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें। उसके बाद एक मिक्सिंग बाउल में इस पेस्ट को निकाल लें। लौकी के पेस्ट में दही, सेब का सिरका और बालों का तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। बस आपका लौकी का हेयर मास्क तैयार है।

Also Read

More News

बालों में लौकी का हेयर मास्क लगाने का तरीका- Best Way To Use Lauki Hair Mask In Hindi

इस हेयर मास्क को आप हेयर ब्रश की मदद से सामान्य हेयर मास्क की तरह ही बालों में अप्लाई कर सकते हैं। इसे बालों की जड़ों से लेकर स्प्लिट एंड्स तक अच्छी तरह लगाएं। उसके बाद इसे कम से कम 30-40 मिनट के लिए सूखने दें। अब आपको सादे पानी की मदद से अपना सिर धो लेना है। लेकिन ध्यान रखें कि इस हेयर मास्क को लगाने के बाद आपको शैंपू से सिर नहीं धोना है। कोशिश करें कि इस हेयर मास्क को अप्लाई करने से एक दिन पहले ही हेयर वॉश कर लें। इस हेयर मास्क को सप्ताह में 1-2 बार लगाएं। आप देखेंगे कि कुछ ही दिनों में आपकी बालों से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगे हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

बालों के लिए लौकी हेयर मास्क के फायदे- Lauki Hair Mask Benefits For Hair In Hindi

  • बालों की लंबाई बढ़ाने में मदद करता है
  • रूखे-बेजान बालों को स्मूथ और शाइनी बनाता है
  • दोमुंहे बालों की समस्या दूर करता है
  • समय से पहले बालों को सफेद होने से रोकता है
  • बालों का झड़ना कम करता है
  • स्कैल्प की एलर्जी और डैंड्रफ का सफाया करता है

About the Author

... Read More