
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : April 12, 2025 10:02 AM IST
Home Remedies to Remove Massa in Hindi: अधिकतर लोगों के शरीर पर तिल देखने को मिल जाते हैं। लेकिन, मस्से किसी-किसी के शरीर पर ही देखने को मिलते हैं। मस्से ज्यादातर चेहरे और गर्दन पर नजर आते हैं। बड़े मस्से त्वचा की खूबसूरती को खराब कर सकते हैं। हालांकि, मस्सों पर किसी तरह का दर्द नहीं होता है। कई लोग मस्से हटाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स या ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं। आप चाहें तो सिर्फ कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी मस्से हटा सकते हैं। आइए, जानते हैं मस्से हटाने के लिए क्या करें (Masse Hatane ke Liye Kya Kare)?
अगर आप चेहरे या गर्दन के मस्सों से परेशान हैं, तो सेब के सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। सेब के सिरके को मस्सा हटाने का एक बेहद असरदार उपाय माना जाता है। इसके लिए आप 2 चम्मच सेब का सिरका लें। इसमें एक चम्मच पानी मिलाएं। अब इसे रूई की मदद से मस्से पर लगाएं। फिर इसे पट्टी या किसी कपड़े से कवर कर लें। 8-10 मिनट बाद कपड़े को हटा लें और पानी से धोएं। अगर आपको सेब के सिरके से जलन हो, तो त्वचा को तुरंत पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए कुछ दिनों तक इसका इस्तेमाल रोज किया जा सकता है।

चेहरा या गर्दन का मस्सा हटाने के लिए आप चूने का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच चूना लें। इसमें थोड़ा-सा पानी डालें। अब इसे अच्छी तरह से मिलाएं। इस पेस्ट को मस्से पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद त्वचा को पानी से साफ कर लें। आप चाहें तो इस पेस्ट को रातभर लगाकर भी छोड़ सकते हैं। कुछ दिनों तक रोज चूने का पेस्ट लगाने से मस्सा पूरी तरह से गायब हो जाएग। आप चूने में सेब का सिरकाभी मिला सकते हैं।
लहसुन का पेस्ट भी चेहरे और गर्दन के मस्सों को हटाने में असरदार होते हैं। लहसुन मस्से निकालने का एक बेहतरीन घरेलू उपाय होता है। अगर आप चेहरे के मस्सों से परेशान हैं, तो लहसुन के पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप 1-2 लहसुन की कली लें। इसका पेस्ट बनाएं और फिर मस्से पर लगाएं। मस्से को किसी कपड़े या पट्टी से कवर कर लें। इस नुस्खे को आप कुछ दिनों तक रोज अपना सकते हैं। इससे धीरे-धीरे मस्सा गायब होने लगेगा।
बेकिंग सोडा भी मस्से को निकालने में असरदार हो सकता है। इसके लिए आप एक चम्मच बेकिंग सोडा लें। इसमें थोड़ा-सा पानी मिलाएं और पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को मस्से पर लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। फिर त्वचा को पानी से धो लें। आप कुछ दिनों तक रोजाना मस्सा निकालने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है।