
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : April 9, 2024 2:03 PM IST
Ways to Remove Tartar from Your Teeth :दांतों पर प्लाक जमा होने पर आपके दांत काफी ज्यादा भद्दे नजर आते हैं। दांतों पर प्लाक की वजह से दांतों और मसूड़ों के बीच में पीले या फिर सफेद रंग के पैच नजर आते हैं। यह मोटी परत के रूप में दांतों पर नजर आने लगते हैं, जिसकी वजह से आपकी स्माइल खराब हो जाती है। कई लोग दांतों पर जमा प्लाक के कारण मुंह को बंद करके हंसते हैं, ताकि उन्हें किसी तरह की शर्मिंदगी का सामना न करना पड़े। अगर आपके दांतों पर भी प्लाक जमा हो गए हैं, तो इसे हटाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं 5 मिनट में दांतों के ऊपर जमा प्लाक को कैसे हटाएं?
दांतों से प्लाक को हटाने के लिए संतरे का छिलका काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इसका प्रयोग आप सीधे रूप में कर सकते हैं। इसके लिए ताजे संतरे का छिलका लें, इसे करीब 2 से 3 मिनट तक दांतों पर रगड़ें। इसके बाद नॉर्मल पानी से दांतों को साफ कर लें। इससे दांतों पर जमा प्लाक को कम करने में मदद मिल सकती है।
दांतों पर जमा प्लाक को हटाने के लिए तिल के बीजों का प्रयोग करना काफी फायदेमंद हो सकता है। यह आपके दांतों के लिए डेंटल स्क्रब की तरह काम कर सकता है। इसे लिए आप तिल के बीजों को चबा सकते हैं। ध्यान रखें कि तिल को चबाने के दौरान इसे निकले नहीं, बल्कि बाहर फेंक दें। इसके अलावा तिल के बीजों को दरदरा करके दांतों पर रगड़ें, इससे प्लाक की परेशानी को कम किया जा सकता है।
दांतों से प्लाक को हटाने के लिए आप एलोवेरा और ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा एक आयुर्वेदिक औषधी है, जो न सिर्फ स्किन की खूबसूरती को बढ़ावा देता है। बल्कि इससे दांतों की चमक भी अच्छी हो सकती है। इसका प्रयोग करने के लिए 1 कप पानी लें, इसमें आधा कप बेकिंग सोडा, 4 टेबल स्पून वेजिटेबल ग्लिसरीन, 1 चम्मच एलोवेरा जेल को मिक्स करें। तैयार मिश्रण को स्टोर कर लें और जरूरत पड़ने पर ब्रश की मदद से इसे दांतों पर रगड़ें। इससे प्लाक की परेशानी को कम किय़ा जा सकता है।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.