किडनी से पथरी निकाल फेंकते हैं ये 5 घरेलू नुस्खे, नहीं होता है कोई नुकसान

Kidney Stone Removal Tips: क्या आपके या आपके घर में किसी की किडनी में स्टोन है? अगर हां तो ये 5 उपाय उन्हें जरूर बताएं। यह 5 उपाय किडनी से पथरी पिघलाकर मल के जरिए निकालने में मदद करते हैं।

किडनी से पथरी निकाल फेंकते हैं ये 5 घरेलू नुस्खे, नहीं होता है कोई नुकसान

Written by Vidya Sharma |Published : November 28, 2025 4:56 PM IST

Kidney Se Stone Kaise Nikale: किडनी या जिसे गुर्दे की पथरी भी कहा जाता है, यह एक दर्दनाक समस्या है। यह तब होती है जब मूत्र में मिनरल्स और नमक जमा होकर कठोर हो जाते हैं। यह समस्या न केवल असहनीय दर्द देती है, बल्कि अगर समय पर इसका इलाज न किया जाए तो ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती है। आजकल किडनी में पथरी की समस्या बहुत ही ज्यादा बढ़ भी गई है, जिसमें व्यक्ति को अपने खाने-पीने से जुड़ी कई बातों का ध्यान रखना होता है। साथ ही अगर कम हो तो दवाइयों से ठीक करने की सलाह दी जाती है वरना ऑपरेशन के लिए कहा जाता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से आप पेट में हो रही पथरी को ठीक कर सकते हैं। जी हां, अच्छी बात यह है कि कुछ साधारण लेकिन असरदार घरेलू नुस्खे हैं जो किडनी से नेचुरल तरीके से स्टोन को बाहर निकालने और नए पथरी बनने के खतरे को कम करने में मदद कर सकते हैं, और इनका कोई बड़ा दुष्प्रभाव भी नहीं होता। आइए हम इन नुस्खों के बारे में जानें।

खूप पानी पिएं

पथरी को ठीक करने का पहला तरीका तो यह है कि आप अधिक मात्रा में पानी पिएं। अधिक मतलब प्रतिदिन कम से कम 8-10 गिलास पिएं, जो पेट को साफ करने और किडनी से स्टोन को मल के जरिए निकारने में मदद करेगा। पानी शरीर को हाईड्रेट रखता है और पथरी को तोड़ने का काम करता है।

Also Read

More News

नींबू का रस

साइट्रिंक एसिड होने के नाते नींबू का रस भी पथरी के टुकड़े करने और शरीर से बाहर निकालने में फायदेमंद साबित होता है। यह पुरानी पथरी को तो तोड़ता ही है, साथ ही नई पथरी बनने से भी रोकता है। आप इसे पानी में निचोड़कर रोज पिएं और आप चाहें तों लाल चाय में भी नींबू मिक्स कर सकते हैं। दोनों ही तरीके गुर्दे की किडनी को खत्म करने में मदद करेंगे।

गहत की दाल का पानी

गहत की दाल को कुलथी और हॉर्स ग्राम भी कहा जाता है। यह उत्तराखंड में मिलने वाली दाल है जिसकी तासीर गर्म होती है। कहा जाता है कि अगर आप इस दाल को उबालकर इसका पानी पीते हैं तो यह पथरी को काटने का काम करता है और उसे बढ़ने से रोकने का काम करता है। साथ ही इसमें प्रोटीन जैसे कई पोष्टिक तत्व होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

एप्पल विनेगर

सेब के सिरके में भी एसिटिक एसिड होता है जो गुर्दों की पथली को तोड़ता है। बशर्ते इसे पीने का तरीका आपको बता होना चाहिए। आपको 1-2 चम्मच सेब का सिरका लेना है और उसे पानी मिलाकर दिन में एक से दो बार पीना है। उस उपाय को आजमाने से आपकी पथरी टूटने लगेगी और मल के रास्ते निकलने लगेगी।

TRENDING NOW

Highlights

  • किडनी में स्टोन की समस्या ज्यादा बढ़ने से पहले उसका इलाज बहुत जरूरी है।
  • अगर पथरी ज्यादा दर्द दे रही है तो तुरंत डॉकटर को दिखाएं।
  • अगर पथरी ठीक जाने लायक है तो कुछ घरेलू नुस्खों आप आजमा सकते हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

खाली पेट में दर्द क्यों होता है?

गैस बनने या एसिडिटी की वजह से खाली पेट दर्द हो सकता है।

पेट दर्द होने पर सबसे पहले क्या करें?

पेट दर्द होने पर सबसे पहले शरीर को आराम दें। हल्का और आसानी से डाइजेस्ट होने वाला भोजन खाएं। साथ ही, पानी खूब पिएं।

पेट दर्द से तुरंत राहत कैसे पाएं?

पेट दर्द से राहत पाने के लिए आप गर्म पानी से सिकाई कर सकते हैं।

क्या मखाना से किडनी में पथरी होती है?

मखाने में ऑक्सलेट की अधिक मात्रा होती है। इससे किडनी में पथरी का निर्माण हो सकता है।