Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Mosquito bite marks : मानसून का मौसम अपने साथ ढेर सारी बीमारियों को लेकर आता है। इसमें कोई दो राय नहीं कि गर्म और उमस भरा मौसम मच्छरों के काटने (Mosquito bite) के लिए सबसे उपर्युक्त माना जाता है। मच्छर का काटने से होने वाले निशान (How to remove mosquito bite marks) भले ही हानिरहित होते हैं लेकिन कुछ दाग आपरी परेशानी को बढ़ाने का काम करते हैं। मच्छर तब काटता है जब वो इंसानी रक्त के प्रति आकर्षित होते हैं। मच्छर के काटने का निशान घंटों तक आपकी स्किन पर दिखाई नहीं देता है लेकिन एक बार इसके उभरने पर आपकी स्किन पर बंप दिखाई देने लगता है। इस निशान पर सूजन, दर्द और खुजली भी होती है, जो आपको कई घंटों तक परेशान कर सकती हैं।
मच्छर सिर्फ काटते (mosquito bite marks home remedies) नहीं हैं बल्कि ये बीमारियों को फैलाने का काम भी करते हैं। मच्छर के काटने से बीमार पड़ने की संभावना काफी हद तक इस बात पर निर्भर करती है कि आप रहते हैं कहां हैं। मच्छर के काटने से होने वाली एक और दुर्लभ समस्या है निशान वाली जगह पर गंभीर रूप से रिएक्शन होना। अगर आपको भी मच्छर ने काट लिया है और स्किन पर एलर्जिक रिएक्शन जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाने की जरूरत होती है। इसके लक्षणों में शामिल हैं पित्ती, सांस लेने में तकलीफ, गले में सूजन।
जब आपको मच्छर काटता है तो आपको तुरंत महसूस नहीं होगा। लेकिन मच्छर के काटने के बाद, जो बंप बना है उसमें दिन भर खुजली रहती ही है। खुजली और जलन जैसी परेशानी को कम करने के लिए क्रीम और ऑइन्टमेंट मदद कर सकती है लेकिन आप घर में रखी कुछ चीजों से भी आराम पा सकते हैं। आइए जानते हैं मच्छर के काटने के बाद बने निशान से राहत पाने के उपाय।
मच्छर के काटने से होने वाली परेशानी को कम करने के लिए एक आसान तरीका आपके सुबह के नाश्ते में ही छिपा हुआ है। ओटमील, ज्यादातर लोग सुबह नाश्ते में खाते हैं, जो न सिर्फ खुजली से राहत दिलाने का काम करता है बल्कि सूजन को भी कम करने में आपकी मदद कर सकता है। चूंकि ओट्स में एक विशेष तत्व मौजूद होता है, जो खुजली को कम करने का काम कर सकता है।
आपको करना क्या है कि एक कटोरे में समान मात्रा में ओटमील और पानी को अच्छी तरह से मिलाकर ओटमील पेस्ट बना लेना है। एक साफ कपड़े पर कुछ चम्मच इस पेस्ट की डालकर थोड़ी देर दबाएं। जब सिर्फ पेस्ट ही बचे तो उसे अपनी खुजली वाली स्किन पर 10 मिनट के लिए लगाएं। उसके बाद स्किन को साफ कर लें।
अगर आपकी स्किन पर बहुत सारे निशान हैं तो आप ओटमील से नहाने की कोशिश करें। एक बाल्टी गुनगुने पानी में एक कप ओटमील डाल लें। पानी को गाढ़ा बनाने से बचाने के लिए आप सबसे पहले ओट्स को एक कपड़े में लपेटकर पानी में डालें। ये कुछ ऐसा होगा जैसे आप किसी बड़े टी-बैग का इस्तेमाल कर रहे हैं। करीब 20 मिनट तक इस ओटमील को पानी में डालकर रखें।
ठंडा पानी और बर्फ भी सूजन को कम करने का काम करती है। दरअसल ठंडी चीजें स्किन को सुन्न कर देती हैं, जिसकी वजह से आपको तुरंत राहत मिलती है लेकिन थोड़ी देर के लिए। अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्माटोलॉजी (AAD)के मुताबिक, ठंडा कपड़ा या फिर आइसपैक भी मच्छर के काटने से होने वाली खुजली में राहत प्रदान कर सकता है। आप एक बैग में बर्फ के टुकड़े डालकर भी राहत पा सकते हैं। आपको इस बात का ध्यान रखने की जरूरत है कि आप सीधे बर्फ को अपनी स्किन पर न लगाएं क्योंकि इससे आपकी स्किन को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए एक साफ कपड़े या फिर आइसपैक का ही इस्तेमाल करें।
आपको खुजली से राहत पाने के लिए दिन में कई बार 5 से 10 मिनट तक कोल्ड पैक लगा सकते हैं।
जहां आपको कीड़े ने काटा हैं उस जगह पर तापमान बढ़ाने से भी आपको राहत मिल सकती है। हालांकि इसका कोई सबूत नहीं है कि ये कैसे काम करता है लेकिन आप बाजार में बिकने वाले कुछ उपकरण की मदद से काटी हुई जगह पर गर्मी को नियंत्रित कर सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इससे खुजली और सूजन दोनों ही कम होती हैं। इस उपचार में सिर्फ कुछ देर लगती है। इस नुस्खे को आजमाने के लिए आप गर्म पानी में एक कपड़े को भिगो लें और उसे कीड़े के काटने वाली जगह पर लपेट लें। अगर कपड़े को फिर से गर्म करने की जरूरत पड़ती है तो उसे दोबारा भिगोइए और करीब 10 मिनट तक ऐसा ही करते रहें। अगर चोट खुली हुई है तो उसपर इस नुस्खे को बिल्कुल भी न आजमाएं।
अगर आप घरेलू नुस्खों पर विश्वास करने वाले लोगों में से एक हैं तो शहद आपका पसंदीदा नुस्खा हो सकता है। शहद का इस्तेमाल बरसों से होता चला आ रहा है क्योंकि ये गले में खराश और ड्राई स्किन की समस्या में राहत पहुंचाने का काम करता है। शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आपको राहत पहुंचाने का काम करता है। जिस जगह पर खुजली हो रही है उस जगह पर शहद की एक बूंद डालिए, जिससे सूजन और जलन दोनों खत्म कर सकती है। इतना ही नहीं शहद के इस्तेमाल से खुजली भी कम होती है क्योंकि शहद की वजह से उस जगह पर एक दीवार सी बन जाती है, जो खुजली को कम करती है।
एलोवेरा, घर-घर में लगाया जाने वाला एक आम पौधा है, जिसके अपने ही ढेर सारे लाभ होते हैं। ये जेल न सिर्फ जलने पर होने वाले दर्द को कम करने का काम करता है बल्कि घाव को तेजी से भरने में मदद करता है। इसलिएन किसी भी कीड़े या फिर मच्छर के काटने पर इस जेल का इस्तेमाल आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। इस नुस्खे को आजमाने के लिए एलोवेरा के पौधे की एक जड़ काट लें और उसे उसी जगह पर लगाएं, जहां पर मच्छर या फिर कीड़े ने काटा हुआ हो। इसे सूखने दें और अगर जरूरत पड़े तो दोबारा इस्तेमाल करें।
हर भारतीय रसोईघर में पाया जाने वाला बेकिंग सोड़ा कई तरीकों से आपके लिए फायदेमंद होता है। व्यंजनों को बनाने से लेकर दाग-धब्बों को हटाने के लिए बेकिंग सोड़ा का इस्तेमाल किया जाता है। सोडियम बाईकार्बोनेट के नाम से जाना जाने वाला बेकिंग सोड़ा न सिर्फ आपको मच्छर के काटने से होने वाली परेशानी को कम करता है बल्कि आपको दर्द से भी राहत भी मिलती है। आपको करना क्या है कि बेकिंग सोड़ा का पेस्ट बना लेना है ठीक वैसे ही जैसे ओट्मील का पेस्ट बनाया था। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन का कहना है कि आपको पेस्ट बनाने के लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करना है और पर्याप्त मात्रा में पानी का इस्तेमाल करना है। इस पेस्ट को कीड़े के काटने वाली जगह पर लगाएं और 10 मिनट बाद उस पेस्ट को धो लें। अगर इस पेस्ट को लगाने के बाद स्किन पर खुजली हो तो इस नुस्खे को न आजमाएं।
तुलसी के पत्तों की खुशबू कई इटेलियन रेसिपी में प्रयोग होने वाली एक मुख्य चीज है लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये पत्ते मच्छरों के काटने से होने वाली परेशानी में आराम पहुंचाते हैं। स्किन इंफेक्शन में तुलसी के पत्ते एक आयुर्वेदिक नुस्खे के रूप में प्रयोग किए जाते हैं। इन पत्तों में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट सूजन और जलन को कम करने में मदद करता है।
इस नुस्खे के लिए आप सबसे पहले जो कप गर्म पानी लें और उसमें चार से 5 तुलसी की पत्तियां डालें। इस मिश्र को ठंडा होने के लिए छोड़ दें। अब इस पानी में एक साफ कपड़ा डालें और जहां मच्छर ने काटा है उस जगह को धीरे-धीरे साफ करें। आप चाहें तो कुछ पत्तियों को काटकर अपनी स्किन पर भी मल सकते हैं, जो आपको राहत पहुंचाने का काम करेंगी। अगर आपको कुछ परेशानी महसूस हो रही है तो इस नुस्खे को तुरंत बंद कर दें।