Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
Bloating and Gas Remedies : आज के समय में लगभग हर व्यक्ति का खानपान काफी ज्यादा बदल गया है, जिसकी वजह से उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं में पेट फूलना भी शामिल है। पेट फूलने की स्थिति में काफी ज्यादा बेचैनी होने लगती है। ऐसी स्थिति में समझ नहीं आता है कि आखिर क्या करें? अगर आपको भी पेट फूलने की वजह से काफी ज्यादा बेचैनी जैसी महसूस हो रही है तो परेशान न हों। आज हम आपको किचन में रखी उन नैचुरल दवाओं के बारे में बताएंगे, जिससे आप पेट फूलने की परेशानी को छूमंतर कर सकते हैं। आइए जानते हैं पेट फूलने की परेशानी को कम कैसे करें?
पेट फूलने की परेशानी में जीरा आपके स्वास्थ्य के लिए किसी दवा से कम नहीं है। यह पेट में गैस की परेशानी को कम करके आपके पेट फूलने की समस्या को दूर कर सकता है। दरअसल, जीरा में कार्मिनेटिव (Carminative) और एंटी-फ्लैटुलेंट (Antiflatulent) गुण मौजूद होता है, जो पेट फूलने की परेशानी के लिए दवा के समान हो सकता है।
धनिया की पत्तियां लगभग हर भारतीय किचन में आसानी से मिल जाता है। इसका प्रयोग आप किचन में खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं, लेकिन अगर आपका पेट फूल रहा है तो यह आपके लिए दवा की तरह कार्य कर सकता है। दरअसल, धनिया की पत्तियों में लिनालूल (linalool) और थाइमोल (thymol ) जैसे मुख्य घटक होते हैं, जो पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करते हैं। ऐसे में पेट फूलने की स्थिति में यह आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
किचन में लगभग हर मसाला किसी न किसी रूप में आपके स्वास्थ्य के लिए हेल्दी होता है। इन मसालों में सौंफ की भी अपनी एक अलग विशेषता है। इसके सेवन से आप पेट फूलने की परेशानी को कम कर सकते हैं। दरअसल, सौंफ में लेपिकॉल घटक होता है, जो मल त्याग को बढ़ावा देता है। इसके सेवन से आप पेट फूलने की परेशानी को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
किचन में काली मिर्च का प्रयोग आप खड़े मसालों से लेकर पाउडर के रूप में प्रयोग करते हैं। अगर आपको पेट फूलने की परेशानी है, तो आप काली मिर्च का प्रयोग कर सकते हैं। काली मिर्च के प्रयोग से पेट फूलने की समस्या को काफी हद तक कम की जा सकती है। इसके लिए आप रोजाना काली मिर्ट को चबाकर खा सकते हैं। इससे पेट फूलने की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।
पेट फूलने की परेशानी को दूर करने के लिए आप किचन में रखे इन मसालों का प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी किसी वजह से काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।