चेहरे पर छोटे-छोटे दाने हो जाए तो क्या करें? जानें 3 घरेलू उपाय, जिनसे मिट जाएगी समस्या

अगर आपके चेहरे पर छोटे-छोटे दाने हो जाए तो आप कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। इनसे त्वचा का निखार बढ़ेगा और दाने भी पूरी तरह साफ हो जाएंगे।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : October 6, 2025 1:01 PM IST

Home Remedies to Remove Face Acne: चेहरे पर दाने होना एक आम समस्या है। त्वचा की सही देखभाल न करना, ज्यादा मसालेदार भोजन या ऑयली फूड्स खाने से भी चेहरे पर दाने हो सकते हैं। चेहरे के दाने मिटाने के लिए अक्सर लोग महंगे प्रोडक्ट्स पर खर्चा कर देते हैं। लेकिन, आपको बता दें कि घर पर मौजूद कुछ चीजों की मदद से भी चेहरे के दाने मिटाए जा सकते हैं। इसके लिए आप कुछ घरेलू उपाय आजमा सकते हैं, जिनसे त्वचा का निखार भी बढ़ेगा। साथ ही, त्वचा की रंगत साफ होगी और छोटे-छोटे दाने भी रिमूव हो जाएंगे। आइए, चेहरे पर छोटे-छोटे दाने हो जाए तो क्या करें (Chehre Par Chote Chote Dane Kaise Hataye)?

एलोवेरा लगाएं

अगर आपके चेहरे पर छोटे-छोटे दाने हो गए हैं, तो आप एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। इसके लिए आप फ्रेश एलोवेरा जेल लें और इसे चेहरे पर अप्लाई करें। आधे घंटे बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। एलोवेरा त्वचा का निखार बढ़ाता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो चेहरे के मुंहासों और छोटे-छोटे दानों से भी छुटकारा दिलाते हैं। बेहतर रिजल्ट के लिए आप एलोवेरा जेल को सप्ताह में 4-5 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

चंदन पाउडर

चेहरे के छोटे-छोटे दाने मिटाने के लिए आप चंदन पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आप 2 चम्मच चंदन पाउडर लें। इसमें गुलाब जल मिलाएं और पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। जब पेस्ट सूख जाए तो त्वचा को सादे पानी से धो लें। चंदन पाउडर त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और छोटे-छोटे दानों से छुटकारा दिलाता है। चंदन पाउडर दानों की वजह से होने वाली जलन को भी शांत करता है।

मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी की तासीर ठंडी होती है। चेहरे के छोटे-छोटे दानों से छुटकारा पाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें और इसमें गुलाब जल या कच्चा दूध मिक्स करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें और त्वचा को मॉइश्चराइज करें। इससे चेहरे के छोटे-छोटे दाने पूरी तरह से मिट जाएंगे। इससे त्वचा का निखार भी बढ़ेगा।

Highlights

  • चेहरे पर छोटे-छोटे दाने कई कारणों से हो सकते हैं।
  • दाने मिटाने के लिए आप घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं।
  • चंदन पाउडर लगाने से चेहरे के छोटे-छोटे दाने मिट सकते हैं। 

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source