Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

मानसून के सीजन में बिगड़ सकता है आपका हाजमा, इन घरेलू नुस्खों से तुरंत पाएं आराम

Stomach ache During Monsoon : मानसून के सीजन में पेट से जुड़ी परेशानियां होने का खतरा अधिक रहता है। आइए जानते हैं कैसे करें इस परेशानी को दूर-

मानसून के सीजन में बिगड़ सकता है आपका हाजमा, इन घरेलू नुस्खों से तुरंत पाएं आराम

Written by Kishori Mishra |Published : June 28, 2023 11:11 AM IST

Stomach ache During Monsoon : मानसून के सीजन में कई तरह के बैक्टीरिया और जर्म पहनपने का खतरा रहता है। ऐसे में इस सीजन में खानपान को लेकर अधिक सतर्कता की जरूरत होती है। अगर आप इस सीजन में अपने खानपान के प्रति लापरवाही करते हैं, तो इससे पाचन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। इन परेशानियों के कारण आपको उल्टी, दस्त, मितली की समस्या हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि मानसून में अपने खानपान और लाइफस्टाइल को हेल्दी बनाकर रखें। अगर आपको बरसात में पेट में गड़बड़ी महसूस हो रही है, तो इस स्थिति में अपने डॉक्टर से संपर्क करें। इसके अलावा आप कुछ नुस्खों की मदद से अपने पाचन की परेशानी को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं मानसून में हाजमा बिगड़ने पर क्या करें?

मेथी दाना और दही

बरसात के सीजन में पेट में होने वाली गड़बड़ी को दूर करने के लिए आप मेथी दाना और दही का सेवन कर सकते हैं। इससे फूड पॉइजनिंग का खतरा कम होता है। साथ ही यह पेट खराब की समस्या को दूर कर सकता है। इसका सेवन करने के लिए सबसे पहले 1 कटोरी दही लें, इसमें मेथी का पाउडर मिक्स करके पिएं। दही में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण पाचन को दुरुस्त कर सकता है। वहीं, मेथी में मौजूद फाइबर मल त्याग की समस्या को दूर करने में मददगार है।

लहसुन है फायदेमंद

पेट की परेशानियों को कम करने के लिए आप लहसुन का सेवन करें। इसमें एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होता है, जो पेट में गड़बड़ी, पेट के दर्द, उल्टी, जैसी परेशानी को दूर कर सकता है। पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए 1 चम्मच करीब लहसुन का जूस पिएं। 

Also Read

More News

अदरक हाजमा को दे आराम

पेट से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए आप अदरक का सेवन कर सकते हैं। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुम होता है, जो पेट में होने वाली सूजन को कम कर सकता है। इसका सेवन करने के लिए 1 कप पानी लें, इसमें अदरक को कद्दूकस करके डालें और उबाल लें। इसके बाद इसे छानकर इसमें थोड़ा सा शहद मिक्स करके पिएं। इससे पेट की समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

मॉनसून में होने वाली पाचन संबंधी परेशानी को दूर करने के लिए आप इन घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी समस्या काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।