Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Itchy Skin Remedies : गर्मियों के सीजन में पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से हाथ-पैरों पर काफी ज्यादा खुजली होने लगती है। ऐसे में अक्सर हम नाखूनों से या फिर किसी धार वाली चीजों से खुजली करने लग जाती है। इस स्थिति में हाथ-पैरों पर फुंसी, निशान और रैशेज हो जाते हैं। अगर आपको भी गर्मियों में हाथ-पैरों में काफी ज्यादा खुजली होती है, तो इस स्थिति में आप कुछ आसान से घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। जी हां, घरेलू नुस्खों की मदद से आप मदद ले सकते हैं। आइए जानते हैं स्किन पर होने वाली खुजली को कम करने के लिए कौन-कौन से घरेलू उपाय फायदेमंद हो सकते हैं?
स्किन पर होने वाली खुजली और रैशेज की परेशानी को दूर करने के लिए नीम की पत्तियों का लेप काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए नीम की पत्तियों को अच्छी तरह सी पीस लें। इसके बाद इसे अपने प्रभावित हिस्से पर लगाएं और करीब 10 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। नीम के पत्तों में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण स्किन पर होने वाली खुजली को शांत कर सकता है।
खुजली को शांत करने के लिए हल्दी का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो स्किन की खुजली को शांत कर सकते हैं। हल्दी का प्रयोग करने के लिए आप इसमें नारियल तेल या फिर गुलाबजल मिक्स करके लगा सकते हैं। चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी के साथ मिक्स करके आप लेप लगा सकते हैं। यह काफी हद तक फायदेमंद हो सकता है।
गर्मियों के दिनों में स्किन पर होने वाली खुजली को शांत करने के लिए एलोवेरा का प्रयोग किया जा सकता है। यह स्किन पर खुजली को फैलने से रोक सकता है। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा की पत्तियों को चेहरे पर लगाएं और एक घंटे के लिए छोड़ दें। बाद में प्रभावित हिस्से को गुनगुने पानी से साफ कर लें।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।