लिवर में सूजन होने पर दिखाई देते हैं ये संकेत, इन 5 घरेलू नुस्खों से करें इसका इलाज

Swelling in liver Remedies : लिवर में सूजन की परेशानी को दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। इन नुस्खों की मदद से लिवर के आसपास जमा फैट को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : September 18, 2025 10:03 AM IST

Swelling in liver treatment : क्या आपको हल्का खाने के बाद भी पेट फूला-फूला सा महसूस होता है? अगर हां, तो यह लिवर में सूजन की ओर इशारा कर सकता है। जी हां, लिवर में सूजन होने पर न सिर्फ पेट फूला-फूला रहता है, बल्कि अन्य लक्षण जैसे- भूख न लगना, स्किन का रंग पीला पड़ना इत्यादि संकेत दिखते हैं। आज के समय में हम में से कई लोग इस परेशानी से जूझ रहे हैं। यह गंभीर परेशानी हो सकती है। ऐसे में समय पर इसका इलाज बहुत ही जरूरी है। लिवर में सूजन होने की स्थिति में आप कुछ नुस्खों को ट्राई कर सकते हैं। इसके अलावा समय पर अपना इलाज भी कराएं। इलाज के साथ-साथ जल्दी रिकवरी के लिए आप नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं लिवर में सूजन होने पर किन-किन नुस्खों को आजमाया जा सकता है?

नींबू से करें लिवर में सूजन का इलाज

लिवर में होने वाली सूजन की परेशानी को कम करने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल, नींबू में विटामिन सी की काफी अच्छी मात्रा होती है, जो लिवर सेल्स को फ्री रेडिकल्स से सुरक्षित रखने में प्रभावी होते हैं। अगर आप रोजाना खाली पेट नींबू के रस का सेवन करते हैं, तो इससे काफी हद तक लिवर में सूजन की परेशानी को कम किया जा सकता है। 

लिवर में सूजन कम करे हल्दी

हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो लिवर में होने वाली सूजन की समस्याओं को दूर करने मेें प्रभावी हो सकता है। अगर आप सही मात्रा में बायोएक्टिव कंपाउंड यानी करक्यूमिन का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे काफी हद तक लिवर में होने वाली सूजन की परेशानी को कम किया जा सकता है। इसके लिए आप रोजाना 1 कप हल्दी का पानी पी सकते हैं। इससे सूजन की समस्याओं को कम करने में काफी मदद मिल सकती है।

लिवर में सूजन का इलाज करे सेब का सिरका 

लिवर में होने वाली सूजन की दिक्कतों को दूर करने के लिए सेब के सिरके का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह लिवर को डिटॉक्सिफाई करने में असरदार हो सकता है। इसकी मदद से टॉक्सिन्स को कम किया जा सकता है। इसे आप एक गिलास गर्म पानी में मिक्स करके ले सकते हैं। दिन में एक बार 1 चम्मच सेब के सिरके को गर्म पानी के साथ लेने से काफी लाभ मिल सकता है।

ग्रीन टी लिवर में सूजन का करे इलाज

फैटी लिवर की परेशानी को कम करने के लिए ग्रीन टी का सेवन करना हेल्दी हो सकता है। दरअसल, ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर रूप से होते हैं, जिसका प्रयोग करने से लिवर में होने वाली समस्याओं को दूर किया जा सकता है। अगर आप लिवर की दिक्कतों को दूर करना चाहते हैं, तो दिन में 2 से 3 बार ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। 

प्रोटीन का सेवन से लिवर में सूजन होगी कम

लिवर में होने वाली सूजन की दिक्कतों को दूर करने के लिए प्रोटीन का सेवन कर सकते हैं। प्रोटीन एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जो लिवर के आसपास जमा फैट को कम करने में मददगार हो सकता है। आप प्रोटीन के रूप में लो फैट मिल्क, दलिया, पनीर जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं।

Highligts

  • ग्रीन टी पीने से लिवर में सूजन की परेशानी हो सकती है कम
  • सेब का सिरकाे को गर्म पानी में मिलाकर पीने से लिवर की समस्या हो सकती है कम
  • लिवर में सूजन को कम करने के लिए नींबू पानी पिएं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।