
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : January 16, 2023 10:31 AM IST
Cholesterol Levels Control : शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने से कई तरह की परेशानियां, जैसे- डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज इत्यादि बढ़ने का खतरा रहता है। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है। मोटापा, खराब लाइफस्टाइल, खानपान, तनाव इत्यादि कारणों से कोलेस्ट्रॉल का स्तर काफी ज्यादा बढ़ने लगता है। ऐसे में अपने अपना लाइफस्टाइल पर ध्यान देने की जरूरत है। इसके साथ ही कुछ घरेलू उपायों की मदद से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। इन घरेलू उपायों में गर्म पानी का सेवन है। जी हां, अगर आप नियमित रूप से गर्म पानी का सेवन करते हैं तो आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल काफी हद तक कंट्रोल हो सकता है। आइए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए कैसे पिएं गर्म पानी?
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए नियमित रूप से गर्म पानी पिएं। इसका स्वाद बदलने के लिए आप इसमें कई चीजों को मिक्स करके पी सकते हैं। इससे आपको अधिक लाभ होगा। आइए जानते हैं इसके बारे में-
कोलेस्ट्रॉल की परेशानी को दूर करने के लिए लहसुन और गर्म पानी का सेवन किया जा सकता है। यह हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्याओं को दूर करने के साथ-साथ हार्ट डिजीज से भी आपको सुरक्षित रख सकता है। इसके लिए एक गिलास पानी में कुछ लहसुन की कलियों को डालकर इसे अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद इसका सेवन करें। इससे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है।
कोलेस्ट्रॉल की परेशानी को कंट्रोल करने के लिए गर्म पानी पिएं। इसके साथ आप शहद और दालचीनी को मिक्स कर सकते हैं। इससे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आधा लीटर गुनगुना पानी लें। इसमें दालचीनी पाउडर और शहद मिक्स करें। इसके बाद इसे अच्छी तरह से मिक्स करके पिएं। इससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल हो सकता है।
हल्दी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। इसमें मौजूद औषधीय गुण आपकी कई परेशानियों को दूर करने में प्रभावी साबित हो सकता है। अगर आप कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करना चाह रहे हैं तो 1 गिलास गुनगुने पानी में हल्दी मिक्स करके पिएं। इससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होगा। साथ ही आपकी इम्यूनिटी भी बूस्ट की जा सकती है। इतना ही नहीं, गर्म पानी के साथ हल्दी का सेवन करने से पाचन में सुधार ला सकते हैं। साथ ही यह आपके वात दोष को कंट्रोल कर सकता है।
कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए गर्म पानी के साथ नींबू और शहद को मिक्स करके पीना आपके सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाया जाता है, जो आपके शरीर को कई बीमारियों से दूर रख सकता है। इसके साथ ही नींबू विटामिन सी का काफी अच्छा स्त्रोत है, जिससे आपकी इम्यून पावर बूस्ट हो सकती है। इसके साथ ही यह मिश्रण काफी हद तक कोलेस्ट्रॉल को घटा सकता है।
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए गर्म पानी का सेवन करना आपके लिए हेल्दी हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह जरूर करें।