Advertisement

बच्चों को लू से कैसे बचाएं? ये 5 घरेलू उपाय आएंगे बेहद काम

गर्मी में बच्चों को लू लगना एक आम समस्या है। इसलिए इस मौसम में बच्चों का अतिरिक्त ध्यान देने की जरूरत होती है। बच्चों को लू से बचाने के लिए आप इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं।

Written By Anju Rawat
Published : June 3, 2026 9:02 AM IST

heatstroke

गर्मी के मौसम में बच्चों के लिए सबसे बड़ा खतरा लू यानी हीटस्ट्रोक का होता है। बड़ों की तुलना में बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, इसलिए इनमें हीटस्ट्रोक का खतरा ज्यादा रहता है। तेज धूप और गर्म हवाएं, बच्चों की सेहत पर जल्दी असर डालती हैं। लू लगने पर बच्चे को तेज बुखार, उल्टी, चक्कर आना, कमजोरी और बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए बच्चों को लू से बचाने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

बच्चों को लू से बचाने के लिए घरेलू उपाय

गर्मी में बच्चों को लू से बचाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय आजमा सकते हैं। जैसे-

Advertisement

1. बच्चों को हाइड्रेट रखें

बच्चों को लू से बचाने का सबसे बेहतरीन तरीका है हाइड्रेशन। गर्मी में शरीर से खूब पसीना निकलता है, इससे पानी की कमी हो जाती है। इससे चक्कर आने और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए गर्मी में बच्चों को पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाएं। आप बच्चों को नींबू पानी, लस्सी, छाछ, नारियल पानी आदि भी पिला सकते हैं। इनसे शरीर में ठंडक बनी रहेगी और लू से भी बचाव होगा।

2. दोपहर की धूप में न जाने दें

दोपहर 12 बजे से 4 बजे की धूप बच्चों के लिए बेहद खतरनाक हो सकती है। इसलिए बच्चों को इस समय के दौरान धूप में नहीं जाने देना चाहिए। इस समय गर्म हवाएं चलती है, इससे लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। अगर बहुत जरूरी है, तो बच्चों को हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े ही पहनाएं। धूप में जाने पर बच्चों का सिर ढककर रखें। इससे बच्चों पर धूप सीधे नहीं पड़ेगी और लू से बचाव होगा।

Advertisement

3. ठंडे पानी से नहलाएं

कई लोग गर्मी के मौसम में भी बच्चों को गर्म पानी से नहलाते हैं। जबकि, आपको चिलचिलाती धूप और लू से बचने के लिए बच्चों को ठंडे या नॉर्मल पानी से ही नहलाना चाहिए। इससे बच्चे के शरीर का तापमान नियंत्रण में रहेगा। जब बच्चा धूप से खेलकर आए तो उसके शरीर को गीले कपड़े से जरूर साफ करें। इससे पसीने की वजह से होने वाली दिक्कतों से बचा जा सकता है।

4. बच्चों को फल खिलाएं

बच्चों को लू से बचाने के लिए उनकी डाइट में फल जरूर शामिल करें। फलों में पानी और एंटीऑक्सीडेंट्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। गर्मी के मौसम में बच्चों को तरबूज, खरबूजा, अंगूर और आम आदि खिलाना फायदेमंद हो सकता है। फल खाने से पानी की पूर्ति भी होगी।

लू के लक्षण

अगर बच्चों में लू के लक्षण नजर आए, तो उन्हें बिल्कुल नजरअंदाज न करें। इस स्थिति में बच्चों को तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

  • बच्चे को तेज बुखार होना
  • सिरदर्द होना
  • उल्टी या चक्कर आना
  • सुस्ती महसूस होना

Disclaimer: इस मौसम में बच्चों में लू लगना एक आम समस्या हो सकती है। गर्मी की वजह से बच्चों को चक्कर आने और बेहोशी जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। लेकिन, अगर आप इन टिप्स को फॉलो करेंगे तो बच्चों को लू लगने से बचाया जा सकता है।