
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : March 27, 2023 9:36 AM IST
Heart Blockage : हार्ट ब्लॉकेज एक ऐसी समस्या है, जिसमें दिल की धड़कने काफी धीमी हो जाती है। यह परेशानी किसी भी उम्र में हो सकती है, लेकिन अधिकांश मामलो में मध्यम उम्र के लोगों को यह परेशानी अधिक होती है। हार्ट ब्लॉकेज एक ऐसी बीमारी है, जिसमें आपको घबराने की जरूरत नहीं होती है, बल्कि सयमं के साथ इलाज की जरूरत होती है। ताकि सही तरीके से इलाज संभव हो सके। हार्ट ब्लॉकेज की परेशानी को रोकने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं इन आसान से घरेलू उपायों के बारे में-
हार्ट ब्लॉकेजकी परेशानी को दूर करने के लिए आप अनार का प्रयोग कर सकते हैं। अनार में फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जो एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। यह धमनियों की परत को क्षतिग्रस्त होने से रोक सकता है। अगर आप हार्ट ब्लॉकेज की परेशानी से जूझ रहे हैं तो रोजाना एक कप अनार के रस का सेवन कर सकते हैं। इससे हार्ट ब्लॉकेज की समस्याओं को काफी हद तक कम करने में मदद मिल सकती है।
हार्ट ब्लॉकेज की परेशानी को कम करने के लिए आप अर्जुन की छाल का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें प्राकृतिक रूप से ऑक्सिडाइजिंग गुण होता है, जो हार्ट ब्लॉकेज की परेशानी को दूर कर सकता है। आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में अर्जुन की छाल का प्रयोग काफी ज्यादा किया जाता है, इससे आपकी कई परेशानी जैसे- ब्लड प्रेशर, आर्टरी इत्यादि को दूर किया जा सकता है।
हार्ट ब्लॉकेज की परेशानी को दूर करने के लिए दालचीनी का सेवन किया जा सकता है। दालचीनी से सांस लेने से जुड़ी परेशानियां काफी हद तक कम होती है। साथ ही इससे हार्ट ब्लॉकेज को भी कम कर सकते हैं। दालचीनी का प्रयोग आप खाने या फिर चाय के रूप में कर सकते हैं।
हार्ट ब्लॉकेज की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप अलसी की बीजों का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें हाई ब्लड प्रेशर और सूजन जैसी परेशानियों को कम करने का गुण होता है। यह अल्फालिनोलेनिक एसिड (ALA) का काफी अच्छा स्त्रोत है, जिससे हृदय स्वास्थ्य में सुधार लाया जा सकता है। अगर आप हार्ट डिजीज के खतरों को कम करना चाहते हैं, तो अलसी की बीजों का नियमित रूप से सेवन करें।
हृदय संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए आप इन घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको हार्ट से जुड़ी गंभीर बीमारी है, तो घरेलू उपायों को अपनाने के बजाय एक्सपर्ट की मदद लें। ताकि आपकी परेशानी का जल्द से जल्द इलाज हो सके।