
Also Read
Bronchitis home remedies in hindi: सर्दियों की शुरुआत के साथ फेफड़ों की कई सारी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। पर इस दौरान कुछ खास रोगों से गुजर रहे लोग जैसे कि ब्रोंकाइटिस और अस्थमा। बात अगर सिर्फ ब्रोंकाइटिस की करें तो, इसमें इंफेक्शन के कारण फेफड़ों में हवा भर जाती है और फिर ये खांसी, कफ और म्यूकस बनने का कारण बनता है। सर्दियों की शुरुआत के साथ ये समस्या और गंभीर हो जाती है और इससे बचने में काफी दिक्कत आती है। ऐसे में अपने लाइफस्टाइल में कुछ चीजों को फॉलो करना ब्रोंकाइटिस की समस्या से बचाव में मदद करता है।
सर्दियों में सुबह उठते ही कमरे से बाहर ना आएं। दरअसल, जब आप सो कर उठते हैं तो आपका बॉडी टेंपरेचर कुछ और होता है और कमरे के बाहर का टेंपरेचर कुछ और होता है। इस दौरान ध्यान देने वाली बात यह है कि सर्दियों में हमारा बॉडी टेंपरेचर कमरे के अंदर ज्यादा होता है और कमरे के बाहर कम होता है। इस टेंपरेचर के अंतर की वजह से आपको सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है जिससे ब्रोंकाइटिस ट्रिगर हो सकता है।
सुबह उठने के बाद गर्म पानी पीने से बलगम पिघलाने में मदद मिलती है। साथ ही इससे गले और फेफड़ों में जमा बलगम आसानी से पिघलने लगता है और ब्रोंकाइटिस की समस्या से राहत मिलती है। इसके अलावा इस काम करने का एक फायदा और भी है कि सर्दियों में सुबह उठ कर गर्म पानी पीने से ब्रोंकाइटिस के लक्षणों से राहत पाने में मदद मिलती है।
तुलसी वाली चाय ब्रोंकाइटिस की समस्या में कारगर तरीके से काम करती है। तुलसी एंटी वायरल है और जो कि ब्रोंकाइटिस को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें कई ऐसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कि फेफड़ों को राहत पहुंचाने में मदद करते हैं। ये ब्रोंकाइटिस के दूसरे लक्षणों को कम करने में भी मददगार है।
अदरक का सेवन करना ब्रोंकाइटिस की समस्या से बचाव में मदद करता है। अदरक में जिंजोरल (Gingerol) होता है, जिसके सेवन से फेफड़ों के इंफेक्शन को शांत किया जा सकता है। इसके अलावा ये अदरक खांसी, जुकाम और बलगम को कम करने में मदद करता है। आप इसकी चाय बना कर, इसे घी में पका कर खा सकते हैं।
सर्दियों की सुबह वॉक पर जाने से ये ब्रोंकाइटिस को ट्रिगर कर सकता है। इससे लक्षण और खराब हो सकते हैं। इसलिए, ब्रोंकाइटिस की समस्या वाले लोगों सुबह की जगह शाम को वॉक पर जाना चाहिए। इससे ठंड नहीं लगेगी, जुकाम नहीं होगा और इसके बाद ब्रोंकाइटिस की समस्या और बढ़ सकती है। तो, सर्दियों की सुबह इन तमाम कामों को करने से बचें।