Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
How to get natural black hair back: बालों का सफेद होना एक नेचुरल एजिंग प्रोसेस है और यह पूरी तरह से नॉर्मल भी है। लेकिन कुछ मामलों में देखा गया है कि उम्र से पहले ही हमारे बाल सफेद होने लग जाते हैं, जो आपके सेल्फ कॉन्फिडेंस को तो कम करता ही है साथ ही कई बार शर्मिंदगी का कारण भी बन जाता है। बालों का समय से पहले सफेद होना कई अलग-अलग कारणों से हो सकता है, जिसमें एजिंग के अलावा कई जेनेटिक, हार्मोनल और स्ट्रेस से जुड़ी स्थितियां हो सकती है। इसके अलावा कई बार आपके बाल सफेद क्यों हो रहे हैं, इसके सटीक कारण का पता ही नहीं लग पाता है। इनमें से कुछ कारणों का इलाज किया जा सकता है। कुछ घरेलू उपाय भी हैं, जो आपके बालों को काला करने में मदद कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इन खास घरेलू उपायों के बारे में।
फल खाना हमारी सेहत के लिए जितना फायदेमंद होता है, उतना ही फायदा इन्हें लगाने से भी होता है। बाल काले करने में मदद करने वाला यह फल कुछ और नहीं बल्कि आमला है। कुछ लोग आमला खाना पसंद नहीं करते लेकिन बाल काले करने की इसकी खास बात को देखकर हर कोई इसे लगाना जरूर पसंद करेगा। यदि आपको या आपके परिवार में किसी को समय से पहले ही सफेद बालों की समस्या हो रही है, तो इस नुस्खे के बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।
बालों को काला करने के लिए हरा आंवला जितना फायदेमंद है उतना ही इसका इस्तेमाल करना भी आसान है। एक ताजा आमला लें और उसे काटकर मिक्सर में डाल लें। उसके बीज को फेंक दें और मिक्सर की मदद से उसे अच्छे से पीस लें। आप चाहें तो इसमें आधा चम्मच शिकाकाई और रीठा का पाउडर भी मिला सकते हैं। अब इसकी पेस्ट तैयार है और आप इसे मास्क के रूप में बालों पर लगा सकते हैं।
इसी तरह मिक्सर में आंवला के साथ थोड़ा एलोवेरा जेल भी डाल सकते हैं और दोनों के अच्छे से मिक्स करके पेस्ट तैयार कर सकते हैं। इस पेस्ट को मास्क के रूप में बालों में लगाएं। एलोवेरा के साथ मिलकर यह और ज्यादा प्रभावी रूप से काम करता है। इसका इस्तेमाल करना आपके बालो के लिए बेहद फायदेमंद रहता है। आंवला मौजूद कॉप्पर व अन्य पोषक तत्व बालों को काला करे में बहुत फायदेमंद होते हैं।
आंवला के नेचुरल हेयर मास्क का इस्तेमाल करना खासतौर पर सुबह और शाम के समय ज्यादा अच्छा रहता है। सुबह धूप तेज होने से पहले इसे बालों में लगाएं और कम से कम 20 मिनट लगाकर रखें। साथ ही जब तक आपके बालों में यह लगा है तब तक धूप में न जाएं। ऐसे ही शाम के समय जब धूप कम हो जाए तो इसका इस्तेमाल करें। हफ्ते में एक या दो बार ऐसा करें और धीरे-धीरे आपके बाल नेचुरली काला होना शुरू हो जाएंगे। हालांकि, कुछ लोगों को आंवला से एलर्जी हो सकती है, इसलिए पहले इसकी थोड़ी सी मात्रा अपनी स्किन पर लगाकर देखें।