शरीर के हर हिस्से की गंदगी को साफ कर देगा ये खास उबटन, चमक उठेगा पूरा बदन

Ubtan Kaise Banaye: आज हम आपको इस लेख में बहुत ही आसान तरीके से शरीर के हर अंग को साफ करने वाला उबटन बनाने का तरीका बताने वाले हैं।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Updated : July 21, 2025 9:57 AM IST

Ghar Par Ubtan Kaise Bnaye: छोटी-छोटी बीमारियों का कारण होता है, शरीर की सही तरीके से सफाई न करना। अब आप कहेंगे कि 'हम तो रोज नहाते हैं!' जी हां आपकी बात भी सही है, लेकिन का साबुन और पानी से नहाने से बॉडी डर्ट साफ हो जाएगा? जाहिर सी बात है नहीं, क्योंकि अक्सर नहाने के बाद भी त्वचा रगड़ने से मेल निकलता है। तो फिर क्या करें?

आपके इस सवाल का जवाब हम इस लेख लें देने वाले हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में एक ऐसा उबटन बनाने का तरीका बताने वाले हैं, जिसका रोजाना इस्तेमाल करने से ना सिर्फ आपके शरीर की गंदगी साफ होगी, बल्कि अन-इवन स्किन टोन कम होगा, पीठ पर होने वाले छोटे-छोटे दाने कम होंगे और शरीर से आने वाले पसीने की बदबू भी कम होगी। तो फिर देर किस बात की है? आइए जानते हैं इस उबटन को बनाने का तरीका।

पहले जानें उबटन बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत है?

  • बेसन- 4 चम्मच
  • चावल का आटा- 4 चम्मच
  • हल्दी- 1 चम्मच
  • फिटकरी पाउडर- 1 चम्मच
  • नारियल का तेल- 1/2 कटोरी
  • रोज एससेंशल ऑयल- 3-4 ड्राप

खुशबूदार उबटन कैसे तैयार करें?

  • सबसे पहले आप एक बड़ा कांच का जार या दूसरा कंटेनर ले लें।
  • अब आप इसमें बेसन, चावल का आटा, हल्दी ओर फिटकरी पाउडर डालकर मिक्स कर लें।
  • इसके बाद आप जार में नारियल का तेल और रोज एसेंशियल ऑयल डालकर दरदरा पेस्ट सा बन दें।
  • लीजिए तैयार है असरदार उबटन, अब आप इसे एक महीने के लिए स्टोर करके रख दें।
  • अब जब भी आप नहाएं तो इस उबटन को अपनी बॉडी पर लगाएं और 5 मिनट तक स्क्रब करें।
  • धोने के बाद आप देखेंगे कि त्वचा साफ होने के साथ-साथ चमक गई है।

उबटन में नारियल का तेल मिलने के फायदे

अक्सर कई उबटन ऐसे होते हैं जो त्वचा को रूखा और बेजान बना देते हैं। इसलिए हमने इस उबटन में नारियल का तेल मिलाया है जो आपकी स्किन को ड्राई होने से बचाएगा, गहराई से नरिश करने और नमी को बरकरार रखने में मदद करता है। इसी के साथ रोज ऑयल का इस्तेमाल उबटन में खुशबू लाने का काम करेगा और आपके अंग-अंग को महकाएगा।

Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source