
Also Read
How To Make ORS At Home: मानव शरीर मुख्य रूप से पानी से बना है। मनुष्यों के शरीर का लगभग 60% हिस्सा पानी से बना होता है। पानी हमारे शरीर के बाह्य तरल पदार्थ (रक्त प्लाज्मा, लसीका और अंतरालीय द्रव) और कोशिकाओं में पाया जाता है। यह कोशिकाओं, ऊतकों और अंगों का मुख्य घटक है और जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसे में, अगर शरीर में पानी की कमी हो जाए, तो कई तरह की गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) होने पर दस्त, उल्टी, सिरदर्द और चक्कर आना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कई बार गंभीर मामलों में डिहाइड्रेशन हो जाने पर व्यक्ति की जान जाने का खतरा भी बढ़ जाता है। दस्त या डिहाइड्रेशन होने पर आमतौर पर ओआरएस का घोल पिलाया जाता है। यह कारगर और सुरक्षित होने के साथ-साथ एक सस्ता उपाय भी है। ओआरएस यानी ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन। ओआरएस के घोल से शरीर को इलेक्ट्रोलाइट्स, ग्लूकोज और पानी पर्याप्त मात्रा में मिलते हैं। यह बच्चों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होता है। यह बच्चों में होने वाले दस्त और उल्टी होने के कारण शरीर में होने वाली पानी की कमी को पूरा करता है। हर साल 29 जुलाई को विश्व ओआरएस दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य ओआरएस के बारे में जागरूकता फैलाना है। वैसे तो मार्केट में ओआरएस का घोल आसानी से मिल जाता है, लेकिन आप चाहें तो इसे घर पर भी तैयार कर सकते है। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि घर पर ओआरएस कैसे बनाएं (Ghar Par ORS Kaise Banaye)?
ओआरएस का पूरा ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन है। इसे हिंदी में मौखिक पुनर्जलीकरण घोल कहा जाता है। यह पानी, नमक और ग्लूकोज का मिश्रण होता है। इसका उद्देश्य शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स (जैसे सोडियम, पोटेशियम) की कमी को पूरा करना होता है। डायरिया, उल्टी, बुखार, या अधिक पसीने की स्थिति में जब शरीर से तरल पदार्थ तेजी से निकलते हैं, तब ओआरएस पीना बेहद जरूरी हो जाता है।
घर पर ओआरएस बनाने के लिए सबसे एक बर्तन में 1 लीटर पानी उबाल लें और फिर इसे ठंडा कर लें। अब इसमें 6 चम्मच चीनी और आधा चम्मच नमक डालें। इन सभी चीजों को तब तक मिक्स करें, जब तक चीनी और नमक पानी में पूरी तरह घुल न जाएं। आपका ओआरएस घोल बन कर तैयार है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
ओआरएस की सही मात्रा व्यक्ति की उम्र, वजन, और स्वास्थ्य पर निर्भर करती है। बच्चों को हर दस मिनट में एक छोटा-छोटा गिलास दिया जा सकता है। वहीं, वयस्कों के लिए तीन से चार गिलास ओआरएस पीना सुरक्षित माना जाता है। लेकिन इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
हां, बुखार में ओआरएस पिया जा सकता है। खासकर, यदि आपको दस्त या उल्टी भी हो रही हो। ओआरएस शरीर में तरल पदार्थों और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करने में मदद करता है।
ओआरएस लेते समय हमेशा ताजे घोल का ही इस्तेमाल करें। इसके अलावा, हमेशा उबले या फिल्टर किए हुए पानी का प्रयोग करें और डोज सीमित रखें।
ओआरएस का ज्यादा सेवन से शरीर में अतिरिक्त लवण और खनिज जमा हो सकते हैं। इसके कारण गठिया और डायबिटीज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।