मसूड़ों पर नहीं लगेगा कीड़ा, दांत रहेंगे हमेशा सफेद, आजमाएं 1 घरेलू नुस्खा

Daanto Ko Healthy Kaise Banaye: आज हम आपको इस लेख में एक ऐसे नेचुरल नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं जो दांतों का पीलापन दूर करने साथ-साथ मुंह से आने वाली बदबू को कम करने और उन्हें हेल्दी बनाने में मदद करेगा।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Updated : July 29, 2025 11:57 AM IST

Danto Ko White Kaise Kare: कैसा हो अगर हम कहें कि आप सभी सुबह उठकर सबसे पहले अपने मुंह में केमिकल डालते हैं! जी हां, ये सच है, जिस खुशबू वाले टूथपेस्ट का आप इस्तेमाल कर रहे हैं वो दातों से लेकर आपके मसूड़ों तक को खोखला व खराब कर रहे हैं। बेहतर होगा कि आप इन केमिकल वाले पेस्ट को छोड़ नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें। कैसे चीजें? 

आपके इसी सवाल का जवाब हम एक घरेलू मंजन पाउडर की रेमेडी बताकर देने वाले हैं। क्योंकि मार्केट में मिलने वाले केमिकल वाले टूथपेस्ट दांतों में कीड़े लगना, मसूड़ों से खून आना, और दांतों का पीलापन आम समस्याएं बन गई हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए महंगे उपचारों और उत्पादों का सहारा लेने से पहले, क्यों न एक आसान और प्रभावी घरेलू नुस्खे को आजमाया जाए?

पहले जानें घरेलू नेचुरल दंत मंजन के फायदे

आज हम आपको एक ऐसे ही घरेलू नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके दांतों को मोतियों सा चमकाएगा और मसूड़ों को मजबूत बनाएगा, जिससे कीड़े लगने बंद हो जाएंगे और दांतों से जुड़ी अन्य समस्याओंका खतरा भी कम हो जाएगा। जिस नुस्खे के बारे में हम आपको बताने वाले हैं वो एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है। इसलिए ये आपकी डेंटल हेल्थ को मजबूत बनाने का काम करेगा।

मंजन बनाने के लिए क्या चाहिए?

  • लौंग- 10 ग्राम
  • फिटकरी- 20 ग्राम
  • सेंधा नमक- 30 ग्राम
  • हल्दी- 40 ग्राम
  • नीम- 50 ग्राम
  • सरसों का तेल- 3-4 बूंद

नेचुरल मंजन बनाने का तरीका

  • नेचुरल टूथपेस्ट बनाने के लिए सबसे पहले आप एक एयर टाइट कंटेनर लें और उसमें लौंग, फिटकरी, हल्दी, सेंधा नमक और नीम पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • इस सभी चीजों को आप महीनों तक स्टोर करके रख सकते हैं। जब भी सुबह और रात को सोने से पहले आप ब्रश करें तो इसे 1/2 चम्मच पाउडर अपने हाथ पर रखें और उसमें 4-5 बूंद सरसों के तेल के साथ मिक्स करके पेस्ट बना लें।
  • अब आप इस पेस्ट को अपने ब्रश में लें और दांतों को साथ करना शुरू कर दें।
  • ये घरेलू नुस्खा आपके दांतों से जुड़ी हर समस्या को सुलझाने में मदद करेगा।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

दांतों का पीलापन कैसे हटाए घरेलू उपाय?

दांतों का पीला हटाने के लिए आप नियमित रूप से ब्रश और फ्लॉसिंग कर सकते हैं, बेकिंग सोडा और नमक का उपयोग कर सकते हैं, या संतरे के छिलके या केले के छिलके का उपयोग कर सकते हैं।

दांत दर्द का देसी इलाज क्या है?

दांतों के दर्द के लिए कई देसी इलाज हैं, जैसे आप नमक के पानी से कुल्ला कर सकते हैं, लौंग का तेल लगा सकते हैं और बेकिंग सोडा का उपयोग कर सकते हैं।

सड़े हुए दांत घर पर कैसे ठीक करें?

अगर आप नमक के पानी से कुल्ला करते हैं तो दांतों की समस्या ठीक हो सकती है।

दांत खराब होने से कौन सी बीमारी होती है?

दांतों के खराब होने की समस्या को कैविटी कहा जाता है, जिसमें दांतों में सड़न के कारण होने वाला एक छेद होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source