Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Homemade Lip Balm for Chapped Lips: सर्दियों में अक्सर होंठ फटने लगते है। आपको भी फटते होंगे। असल में सर्दियों में ठंडी हवा, हीटर और कम पानी पीने की आदतों के कारण होंठ अक्सर फटने लगते हैं। इस स्थिति में बाजार में मिलने वाले लिप बाम थोड़े समय के लिए आराम ते देते हैं, लेकिन लंबे समय तक उसका इस्तेमाल करते रहने से उनमें मौजूद केमिकल्स होंठों को नुकसान पहुंचाने लगते हैं और उन्हें मॉइश्चराइज करने की जगह और भी ज्यादा ड्राई कर देते हैं। तो क्यों न इस बार आप घर पर बने नेचुरल लिप बाम को होठों को सेहत रखने का हिस्सा बनाए। अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि इस लिप बाम को बनाया कैसे जाएगा? तो परेशान मत होइए हम आपको बनाने के तरीके से लेकर होठों को इससे क्या-क्या लाभ मिलेंगे सब बताएंगे।
घर पर ही लिप बाम बनाने के लिए आपको कुछ खास चीजों की जरूरत पड़ेगी जिसमें 1 टेबलस्पून बी वैक्स (Beeswax), 1 टेबलस्पून कोकोआ बटर या शिया बटर, 1 टेबलस्पून कोकोनट ऑयल या ऑलिव ऑयल, 1 विटामिन ई कैप्सूल, 2 से 3 बूंदें एसेंशियल ऑयल या पसंदीदा फ्लेवर आदि शामिल है।
इसके लिए सबसे पहले आप एक डबल बॉयलर में बीज वैक्स और बटर को धीरे-धीरे पिघलाएं। जब वैक्स पिघल जाए तो उसमें तेल मिलाएं और उसे अच्छी तरह हिलाएं। फिर इसमें आप विटामिन ई और एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदे डालें। अब तैयार मिश्रण को छोटे ट्यूब या जार में डालें और ठंडा होने दें। आपका नेचुरल लिप बाम तैयार है। इसे आफ रोजाना सुबह और रात को सोने से पहले लगा सकते हैं, जिससे आपके होंठों को कई लाभ मिलेंगे जिनके बारे में आप नीचे जानेंगे।
असल में जब आप लिप बाम बनाने के लिए बीज वैक्स और बटर का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके होंठों पर एक सुरक्षा की परत बना देते हैं, जिससे नमी बनी रहती है और होंठों के फटने की समस्या काफी कम हो जाती है।
यह लिप बाम आपको नेचुरली ग्लोइंग और सॉफ्ट लुक देता है। अध्ययन बताते हैं कि कोकोनट ऑयल और शिया बटर होंठों को नेचुरल शाइन और मुलायम एहसास देने में मदद करते हैं वो भी बिना किसी केमिकल के इस्तेमाल के यह आपके लिप्स को हेल्दी बनाकर रख सकते हैं।
बाजार के लिप बाम के बजाय यह घर पर बनाई गई यह बाम पूरी तरह प्राकृतिक होती है और होंठों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। इससे आपको कोई केमिकल रिएक्शन होने का डर नहीं रहता बस आपको अपनी स्किन अनुसार सही सामग्री का चयन करना होता है।
लिप बाम में शामिल विटामिन ई और प्राकृतिक बटर सर्दियों में होंठों की मरम्मत करने में मदद करते हैं और सूखेपन को ठीक करने का काम करते हैं। इसलिए आप रात में जरूर इस लिप बाम को लगाकर सोएं, ताकि होंठों को रात भर का समय मिल सकें होंठों को स्वस्थ करने का।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।