सर्दी के लिए काढ़ा कैसे बनाएं? जानें 2 असरदार रेसिपी, जिनसे तुरंत मिलेगा आराम

Winter Kadha Recipes : सर्दी के मौसम में इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है, जिसकी वजह से सर्दी-खांसी और जुकाम की समस्या बनी रहती है। ऐसे में आप काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। आइए आपको सर्दी में असरदार काढ़े की विधि के बारे में बताते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : October 18, 2025 9:09 PM IST

Winter Kadha for Cold and Cough : मौसम बदल रहा है और सर्दियां भी दस्तक देने वाली है। सर्दी के मौसम में वायरल बीमारियां बहुत ज्यादा होती हैं। ठंड के मौसम में लोगों को अक्सर सर्दी-खांसी और जुकाम की समस्या बनी रहती है। हालांकि, अगर खान-पान में ऐसी चीजों को शामिल किया जाए, जिनका तासीर गर्म हो, तो इससे आपके शरीर की गर्माहट बनी रहती है और आपको सर्दी से होने वाली समस्याएं छू नहीं पाती हैं। इन्हीं में से एक है काढ़ा। यदि ठंड के मौसम में काढ़ा बनाकर पिया जाए, तो यह आपको सर्दी से राहत दिलाता है। इस आर्टिकल में हम आपको काढ़ा बनाने की ऐसी दो रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं।

अजवाइन और लहसुन का काढ़ा पीने के फायदे

सर्दी के मौसम में अजवाइन और लहसुन का काढ़ा बनाकर पिया जा सकता है। ये दोनों चीजें अपने गर्म तासीर की वजह से सर्दियों के लिए परफेक्ट मानी जाती है। इसके अलावा, लौंग और काली मिर्च को भी काढ़े में डाला जा सकता है। इसके सेवन से सर्दी खांसी की परेशानी दूर होने के साथ-साथ पेट संबंधी दिक्कतों को भी दूर किया जा सकता है।

अजवाइन और लहसुन का काढ़ा कैसे बनाएं?

आवश्यक सामग्री

  • काली मिर्च - 4 से 5
  • अजवाइन - 1 चम्मच
  • लहसुन की कलियां - 5 से 8
  • लौंग - 2 कली पीसी हुई

विधि

काढ़ा बनाने की रेसिपीकाढ़ा बनाने के लिए एक पैन में एक गिलास पानी डालें और इसमें एक चम्मच अजवाइन, पिसी हुई 4-5 काली मिर्च, लहसुन की कलियां और दो-2 पिसी हुई लौंग डालकर अच्छे से पका लें।जब पानी पककर आधा रह जाए, तो गैस बंद करके इसे एक कप में छान लें। इसमें आधी चम्मच नमक की डाल लें। इस काढ़े को गुनगुना या ठंडा जैसा आपको ठीक लगे, वैसे पी सकते हैं।

सर्दियों में तुलसी और अदरक का काढ़ा पीने के फायदे क्या हैं?

सर्दियों में तुलसी और अदरक का काढ़ा भी पिया जा सकता है। इसमें काली मिर्च, लौंग, दालचीनी मिला ली जाए, तो यह और सोने पर सुहागा हो जाता है। इससे शरीर को गर्माहट तो मिलती ही है, साथ ही इम्यूनिटी भी मजबूतहोती है।

घर पर कैसे बनाएं तुलसी और अदरक का काढ़ा?

आवश्यक सामग्री

  • तुलसी के पत्ते - 5 से 6
  • अदरक - 1 इंच कुटी हुई
  • लौंग - 2 कली
  • काली मिर्च - 1 टीस्पून

काढ़ा बनाने की विधि

इस काढ़े को बनाने के लिए एक गिलास पानी लें और इसमें 5-6 तुलसी के पत्ते, अदरक, 2 लौंग और काली मिर्च को पीसकर पका लें। अब इस पानी को तब तक पकाएं, जब तक कि यह आधा न रह जाए। फिर हल्का गुनगुना होने पर इसे पी लें।

Highlights

  • अदरक और तुलसी का काढ़ा पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है।
  • लहसुन और अजवाइन का काढ़ा आपके गट हेल्थ को बेहतर कर सकता है।
  • तुलसी के  पत्ते में सूजनरोधी गुण होते हैं, जिससे शरीर की अतिरिक्त सूजन को कम किया जा सकता है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source