Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Jackfruit Leaves Tea: कटहल का फल गर्मियों का एक खास फल है जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ काफी पौष्टिक भी होता है। कटहल के कच्चे फल का सेवन सब्जी की तरह किया जाता है वहीं पके हुए कटहल को काटकर अन्य फलों की तरह इसका लुत्फ उठाया जाता है। गर्मियों में मिलने वाले इस फल में शक्तिवर्धक गुण होते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कटहल का फल ही नहीं इसकी पत्तियां भी बहुत गुणकारी होती हैं। इस लेख में पढ़ें कटहल की पत्तियों के सेवन का तरीका और उसके स्वास्थ्य लाभ।
कटहल के फल में विटामिन बी ग्रुप के जरूरी तत्व जैसे राइबोफ्लेविन और थियामिन के अलावा मैग्नीशियम, कॉपर, पोटैशियम और मैगनीज जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। वहीं, इनमे डाइटरी फाइबर भी पाया जाता है जो डाइजेस्टिव सिस्टम और मेटाबॉलिज्म के लिए बहुत मददगार हो सकता है।
कटहल के फल के साथ-साथ कटहल की पत्तियों में भी कुछ पोषक तत्व पाए जाते हैं। जब आप कटहल के पत्तों की चाय पीते हैं या कटहल के पत्तों का जूस पीते हैं तो इससे आपके स्वास्थ्य को फायदे हो सकते हैं।
कटहल के पत्तोंको पानी के साथ उबालकर आप उसे पी सकते हैं। यह चाय छानकर आप पी सकते हैं।
कटहल के नरम पत्तों को पानी के साथ पीसकर इसका जूस बना लें।
इस जूस को सुबह खाली पेट पीएं।
खाली पेट कटहल की पत्तियों की चाय या जूस (Jackfruit leaves juice) पीने से डायबिटीज के मरीजों को बहुत लाभ होता है। इससे ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करनेऔर शरीर की ग्लूकोज टॉलरेंस बढ़ती है।
मोटापे से परेशान लोगों को फैट बर्न करने के लिए कटहल के पत्तों का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है।
कटहल की पत्तियों में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है। यह हार्ट बीट को संतुलित रखने में मदद करता है।
इस हेल्दी फल की पत्तियों में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो लम्बे समय तक स्किन को यंग बनाए रखने में मदद करते हैं।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।