
Also Read
Homemade Cream For Cracked Heels And Dry Feet in Hindi: सर्दियों का मौसम आते ही स्किन से जुड़ी समस्याएं होना आम बात होती है, चेहरा रुखा, बाल बेजान और हाथों पैरों की स्किन रुखी-रुखी सी दिखने लगती है। लेकिन सबसे ज्यादा परेशान होती हैं हमारी एड़ियां और हमारे होंठ। क्योंकि होंठों की स्किन ज्यादा सेंसिटिव होती है और एड़ियों की स्किन ज्यादा ड्राई होती है और बार-बार धूल-मिट्टी आदि के संपर्क में आती है। यही कारण है कि सर्दियों में अक्सर एड़ियों और होंठ फटने लगते हैं, जो मौसम का ही प्रभाव होता हैं। आप भी जरूरत सर्दियों में अपने होठों के लिए महंगे लिप बाम और एड़ियों के लिए भी मॉइश्चराइजिंग क्रीम ले आए होंगे, लेकिन आपको उनकी जरूरत नहीं है। क्योंकि आपके पास कुछ नेचुरल विकल्प भी हैं, जिनका आप इस्तेमाल कर सकते हैं और इन नेचुरल विकल्पों के बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं, जो इस प्रकार हो सकते हैं। हम आपको बताएंगे घर पर ही आसानी से सस्ते में लोंग-लास्टिंग मॉइश्चराइजिंग क्रीम तैयार करने का तरीका, जो आपकी त्वचा को नमी और पोषण देगा।
घर पर मॉइश्चराइजिंग क्रीम बनाने के लिए आप प्राकृतिक और सुरक्षित सामग्री का ही उपयोग करें। नारियल का तेल, शिया बटर, मधुमक्खी का मोम और थोड़ा एलोवेरा जेल से बनी लोंग-लास्टिंग मॉइश्चराइजिंग क्रीम आपकी त्वचा को गहराई तक नमी दे सकती हैं और स्किन को फटने से बचा सकती हैं। इसलिए आपको बिना ज्यादा खर्च और मेहनत के आपकी फटी एड़ियों और ड्राई लिप्स के लिए नेचुरल इलाज मिल रहा है।
इसे बनाने के लिए आप शिया बटर और नारियल तेल को धीमी आंच पर हल्का गरम करें। जब यह पूरी तरह से घुल जाए, तो इसमें मधुमक्खी का मोम डालें। मिश्रण के ठंडा होने से पहले इसमें आप कुछ बूंदें विटामिन ई और एलोवेरा जेल की भी मिला दें। इसे आप किसी साप टिब्बी में स्टोर भी कर सकते हैं। यह मिश्रण आपकी त्वचा को लंबे समय तक पोषण देगा और आपको इसे बनाने में ज्यादा मेहनत या समय की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इस मॉइश्चराइजिंग क्रीम को एड़ियों, हाथों और होंठों पर दिन में 2 से 3 बार लगाएं। सोने से पहले थोड़ी ज्यादा मात्रा में लगाना सबसे बेहतर रहेगा। धीरे-धीरे आप महसूस करेंगे कि फटती हुई एड़ियां और रूखे पड़ते होंठ नरम और चिकने हो नजर आने लगेंगे। अगर आप अच्छा और लंबे समय तक इसका असर चाहते हैं, तो आपको नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करना होगा।
अगर एड़ियों के फटने की समस्या अधिक है, तो मॉइश्चराइजिंग के बाद सोते समय सॉक्स जरूर पहनें। साथ ही होंठों के लिए हल्का गुलाब जल और शहद मिलाकर रोजाना रात में लगाना फायदेमंद साबित होगा। सर्दियों में खुद को हाइड्रेटेड रखना आसान है और य घर पर बनी मॉइश्चराइजिंग क्रीम स्किन को पोषण देती है, बल्कि रासायनिक प्रोडक्ट्स से बचाते हुए आपकी त्वचा को लंबे समय तक सुरक्षित रखती है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।