घर की हवा को साफ कैसे बनाएं? ये 3 तरीके दूर रखेगें बाहर का पॉल्यूशन

How To Clean Air Inside Home: अगर आप बाहर के पॉल्यूशन से होकर घर आ रहे हैं और वहां भी सही से सांस नहीं ले पा रहे हैं तो हमारे बताए इन 3 असरदार उपायों को जरूर आजमाएं

घर की हवा को साफ कैसे बनाएं? ये 3 तरीके दूर रखेगें बाहर का पॉल्यूशन

Written by Vidya Sharma |Published : January 10, 2026 12:55 PM IST

Home Air Pollution: दिल्ली एनसीआर में पहली बारिश के बाद थोड़ा पॉल्यूशन कम होने की संभावना है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है कि हवा पूरी तरह साफ हो जाएगी। ऐसे में बढ़ते प्रदूषण और जहरीली हवा के बीच खुद को हेल्दी रखना हमारा पहली और एक बड़ी चुनौती बन गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि थोड़ा भी खिड़की-दरवाजे खुले रखने से पॉल्यूशन घर में घुसता है और अंदर की साफ हवा को खराब करता है।

इसके अलावा घर में सफाई के लिए इस्तेमाल होने वाले क्लीनर, पेंट और खाना पकाने से निकलने वाला धुआं भी हवा को गंदा करता है। हम चाहते हैं कि आपको अपने घर में साफ हवा मिले, इसलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में 3 असरदार तरीकों के बारे में बताने वाले हैं। यह घर की हवा की गुणवत्ता को काफी हद तक सुधारने में मदद करेंगे।

घर पर लगाएं नेचुरल एयर प्यूरीफायर

Also Read

More News

इसमें कोई दो राय नहीं है कि नेचर के पास हर समस्या का समाधान होता है। इसलिए आप कुछ खास इंडोर प्लांट्स अपने घर पर लगा सकते हैं। यह न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि वे हवा में मौजूद बारीक कण और हानिकारक टॉक्सिन्स जैसे बेंजीन, फॉर्मलाडेहाइड और अमोनिया को सोखने का काम करते हैं।

आप इन कुछ पौधों को घर पर लगा सकते हैं- 

स्नेक प्लांट- स्नेक प्लांट लगाने के फायदे कई सारे हैं। यह पौधा रात में ऑक्सीजन देने और कार्बन डाइऑक्साइड को सोखने का काम करता है। इसे कम रोशनी और कम पानी की जरूरत होती है। 

एलोवेरा- यह न सिर्फ स्किन के साथ-साथ हवा को साफ करने का भी काम करता है।

स्पाइडर प्लांट- यह प्लांट एयर को फिल्टर करता है और कम मेंटेनेंस वाला होता है।

सही तरीके से करें क्रॉस वेंटिलेशन

घर के बाहर सुबह और शाम को बहुत ही ज्यादा पॉल्यूशन रहता है, ऐसे में आप दिन के समय खिड़कियों को खोलकर क्रॉस वेंटिलेशन कर सकते हैं। यह वह समय होता है जब दिन के अन्य समय की तुलना में AQI सबसे कम होती है। साथ ही बाकी के समय खिड़कियों को बंद रखें।

वहीं अगर आप ऐसे इलाके में रहते हैं जहां प्रदूषण बहुत ज्यादा है, तो एक अच्छी क्वालिटी का हाई-एफिशिएंसी पार्टिकुलेट एयर फिल्टर वाला एयर प्यूरीफायर इस्तेमालकरें। यह हवा में मौजूद 99.97% PM 2.5 खत्म करता है और घर के अंदर की हवा को साफ बनाता है।

घर की इन गलत चीजों पर दें ध्यान

अक्सर जब हम घर के रोजाना किए जाने वाले काम करते हैं, तो यह भी हवा को गंदा करने का काम करते हैं। उदाहरण के लिए जैसे झाड़ू करते समय धूल का उड़ना। ऐसे में आप माइक्रोफाइबर कपड़े या गीले पोंछे का इस्तेमाल कर सकते हैं, ताकि धूल चिपक कर बाहर निकल जाए।

इसके अलावा आप सिंथेटिक खुशबू जैसे रूम फ्रेशनर, अगरबत्ती और मोमबत्तियों का ज्यादा इस्तेमाल हवा में केमिकल छोड़ता है। हो सके तो किचन में एग्जॉस्ट फैन या चिमनी लगाएं ताकि तेल और मसालों का धुआं फेफड़ों तक न पहुंचे। वरना आपकी सेहत बिगड़ सकती है।

TRENDING NOW

Highlights

  • हवा को साफ करने के लिए आप सुबह-शाम अपने घर की खिड़कियां बंद रखें।
  • घर में इनडोर प्लांट लगाएं जो हवा को साफ करते हैं।
  • साथ ही झाड़ू-पोछा करने के बाद माइक्रोफाइबर कपड़े से डस्टिंग करें।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।