
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : August 11, 2021 10:39 PM IST
कोविड से रिकवर (Post Covid-19) होने के बाद बाल झड़ने की समस्या लगभग हर मरीज को हो रही है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको जल्दी से कोई हल ढूंढना होगा ताकि आपके बाल न झड़ जाएं। बाज़ार में आपको बहुत से ऐसे ऑयल या हेयर केयर प्रोडक्ट्स मिल जायेंगे जो आपके बालों को दुबारा से बढ़ाने का दावा करते हैं लेकिन उनमें बहुत केमिकल्स होते हैं जिससे आपको दोगुने साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं। इसलिए आपको प्राकृतिक चीजों का ही प्रयोग करना चाहिए। आइए जानते हैं आप कैसे मेथी के तेल (Fenugreek Oil For Hair Regrowth) द्वारा अपने बालों को फिर से पहले जैसे हेल्दी कर सकती हैं।
मेथी में आयरन और प्रोटीन की अच्छी खासी मात्रा होती है इसलिए मेथी को बाल बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसका तेल बनाना बहुत ही सिंपल होता है और आप आसानी से बना सकती हैं। आइए जान लेते हैं इस तेल को बनाने के लिए आपको किन किन चीजों की जरूरत पड़ने वाली है।
बताई गई सामग्री को एक साथ अच्छे से कंबाइन कर लें और इन्हें एक पैन में डाल कर फ्लेम को लो रखें। अब इन्हें 10 मिनट लो फ्लेम पर ही पकने दें। इस तेल को प्रयोग करने से पहले 2 से 3 दिन तक के लिए एक बोतल में ही बंद कर के रख दें। इस के बाद यह तेल आप के बालों में जाने के लिए तैयार है।
अपने बालों की लेंथ के हिसाब से इस तेल का हफ्ते में दो बार सिर धोने के बाद प्रयोग करें या फिर इस से आप सिर धोने से पहले भी अपने बालों में अच्छी मसाज कर सकती है। इसके बाद इसका जादू देखें।
इस तेल का प्रयोग करने के साथ साथ आप को यह कोशिश करनी चाहिए कि आप अधिक से अधिक प्राकृतिक DIY या पदार्थों का ही प्रयोग करें जिनसे आपके सिर को कम नुकसान पहुंचे और आपके बाल पहले की तरह ही हेल्दी और मजबूत बन सकें। अगर आप अधिक केमिकल से युक्त शैंपू का ही प्रयोग जारी रखेंगी तो इससे आप के बाल और अधिक झड़ेंगे इसलिए इन बातों का ध्यान जरूर रखें।
निष्कर्ष
आपको यह जान कर और भी अधिक खुशी होगी कि मेथी आपके बालों से डेंड्रफ खत्म करने में भी मदद करती है। यह बालों को झड़ने से रोक कर उन्हें मजबूत और लंबे करने में भी आपकी मदद करती है। इस के साथ ही अगर आप बालों में शाइन और स्मूथनेस चाहती हैं तो इस तेल का प्रयोग जरूर ही करें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.