Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

वेट लॉस करने के लिए घर में ही बनाएं जीरे का डिटॉक्स वाटर, खाली पेट पीना है बेस्ट

Jeera Water For Weight Loss: जीरे में ऐसे कई पौष्टिक तत्व होते हैं जो आपकी कई हेल्थ प्रॉब्लम्स को जड़ से खत्म कर सकती हैं। सुबह खाली पेट इसका सेवन करना बेस्ट रहता है।

वेट लॉस करने के लिए घर में ही बनाएं जीरे का डिटॉक्स वाटर, खाली पेट पीना है बेस्ट

Written by Atul Modi |Published : March 20, 2024 5:28 PM IST

अगर आप तेजी से अपना वजन कम करने के साथ ही डाइजेशन संबंधित परेशानियों को दूर करना चाहते हैं तो जीरा आपके बहुत काम आ सकता है। हर भारतीय रसोई में मिलने वाला यह आम मसाला, असल में बहुत ही खास है। इसमें ऐसे कई पौष्टिक तत्व होते हैं जो आपकी कई हेल्थ प्रॉब्लम्स को जड़ से खत्म कर सकते हैं। सुबह खाली पेट इसका सेवन करना बेस्ट रहता है। आइए जानते हैं किन परेशानियों को दूर करता है जीरा।

जिद्दी वजन को कहें अलविदा

आज के समय में अधिकांश लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं। ऐसे में सुबह खाली पेट जीरा खाना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होगा। जीरा मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और शरीर में फैट जमा होने की प्रक्रिया को स्लो करने में मददगार होता है। यह आपकी भूख को कंट्रोल करता है, जिससे वजन तेजी से घटता है। खाली पेट इसके सेवन से कैलोरी जल्दी बर्न होती हैं।

डाइजेशन होगा अच्छा

कई लोगों को सुबह पेट ठीक से साफ न होने की समस्या रहती है। जीरा इस समस्या का आसान सा हल हैै। जीरा पाचन तंत्र को एक्टिव करता है और पाचक एंजाइम को बढ़ाता है, जिससे खाना अच्छे से डाइजेस्ट हो पाता है। खाली पेट जीरा खाने से गैस, अपच और कब्ज जैसी पाचन संबंधी समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

Also Read

More News

​इम्यूनिटी बूस्टर है जीरा

जीरा एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। यही कारण है कि यह आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाता है। सुबह खाली पेट इसका नियमित सेवन करने से शरीर को कई संक्रमणों से लड़ने की ताकत मिलती है।

एसिड अटैक से बचाव

दिनभर एक ही जगह पर बैठकर काम करने से, एक्सरसाइज नहीं करने से और खराब खान-पान व लाइफस्टाइल के कारण कई लोग एसिडिटी, हार्ट बर्न जैसी परेशानियों का सामना करते हैं। इन सभी परेशानियों से जीरा आपको निजात दिला सकता है। जीरा नेचुरल एसिडिटी रेगुलेटर के रूप में काम करता है, जिससे शरीर में एसिड नहीं बनता। आप जब सुबह इन पौष्टिक बीजों का सेवन करते हैं तो सारे दिन इन परेशानियों से बचे रहते हैं।

बॉडी होगी डिटॉक्स

सेहतमंद रहने के लिए यह जरूरी है कि आप अपनी बॉडी को डिटॉक्स करें। सुबह खाली पेट जीरा खाने से यह काम आसानी से हो जाता है। इससे आप में दिनभर एनर्जी बनी रहती है और आप एक्टिव रहते हैं।

अच्छे होंगे बाल और स्किन

जीरा आपको अंदर से ही नहीं बाहर से भी सेहतमंद बनाता है। जीरा खाने से आपकी स्किन और हेयर चमकदार होते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन प्रॉब्लम दूर करते हैं। इससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

ऐसे खाएं जीरा

सुबह के समय जीरे का सेवन करना बेस्ट रहता है। इसके लिए आप एक टीस्पून जीरा लें और पूरी रात एक गिलास पानी में इसे भिगो दें। सुबह इस पानी को छान लें और खाली पेट इसका सेवन करें। इन बीजों को सुखाकर आप भून लें और इन्हें चबाकर पानी के साथ निगलें। आप आधा टीस्पून भुने जीरे को पानी में मिलाकर भी पी सकते हैं या फिर दही में भी डालकर खा सकते हैं।

About the Author

... Read More