सर्दियों में रोजाना खाएं आंवला कैंडी, पेट से लेकर गले तक की परेशानी रहेगी दूर

Amla Candy Recipe : अगर आप सर्दियों में भी अपनी स्किन और इम्यूनिटी को बेहतर बनाए रखना चाहते हैं, तो आंवले से बनी कैंडी खा सकते हैं। आइए आपको घर पर आंवला कैंडी बनाने की विधि के बारे में बताते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : November 2, 2025 1:41 PM IST

Amla Candy Recipe and Benefits : सर्दियों के मौसम में इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है, जिसकी वजह से सर्दी-खांसी और जुकाम की समस्या बनी रहती है। साथ ही पानी की कमी से स्किन ड्राई होने लगती है। ऐसे में अपने खान-पान में ऐसी चीजों को शामिल किया जाना चाहिए, जो विटामिन सी से भरपूर होती हैं। दरअसल, विटामिन सी इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ-साथ कोलेजन के निर्माण में भी फायदेमंद होता है, जो स्किन को हेल्दी और यंग बनाए रखता है। इसलिए इन फायदों को पाने के लिए आंवले का सेवन किया जा सकता है।

बता दें कि आंवला न सिर्फ विटामिन सी, बल्कि कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। जो सेहत के लिए वाकई काफी फयदेमंद होता है। हालांकि, टेस्ट में खट्टा होने की वजह से आंवले को सीधे खाना मुश्किल होता है। ऐसे में आंवले से कैंडी बनाकर इनका सेवन किया जा सकता है। जो टेस्टी तो होती ही हैं, साथ ही फायदेमंद भी रहती हैं। ये कैंडी पूरी तरह शुगर फ्री होती हैं, जिन्हें शुगर पेशेंट्स भी खा सकते हैं।

आंवले की कैंडी को घर पर बनाने की रेसिपी

आवश्यक सामग्री

  • आंवला
  • गुड़ का पाउडर
  • काला नमक
  • चाट मसाला

विधि

आंवला कैंडी का कैसे करें सेवन और इसके फायदे

आंवला कैंडी का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यदि आप रोजाना 2 कैंडी खाते हैं, तो यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसे आप दूध के साथ या पानी के साथ ले सकते हैं। आंवला कैंडी के फायदों की बात करें, तो यह बॉडी को एनर्जी तो देती ही है, साथ ही पाचन और इम्यूनिटी को भी बेहतर करती हैं। जिन लोगों को सर्दियों के मौसम में ड्राई स्किन की समस्या होती है, उनके लिए भी यह काफी फायदेमंद होती है। विटामिन सी से भरपूर होने की वजह से यह स्किन को हेल्दी बनाए रखने में कारगर होती हैं।

Highlights

  • आंवला विटामिन सी का अच्छा सोर्स होता है।
  • आंवला कैंडी खाने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है।
  • इसके सेवन से स्किन भी हेल्दी हो सकती है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source