1 महीने में कमर का साइज होगा 2 इंच तक कम, बस जान लें रसोई के इन मसालों का सही इस्तेमाल

यदि आप अपने वजन को कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो आपके लिए खानपान और एक्सरसाइज के अलावा भी कुछ बेहद आसान तरीके हो सकते हैं। जी हां आपकी रसोई में रखे कुछ मसाले आपको बेहतर रिजल्ट दे सकते हैं। ये मसाले आपकी कमर के साइज को 2 इंच तक कम कर सकते हैं चलिए जानते हैं इनका सेवन का सही तरीका..

WrittenBy

Written By: intern23.seo | Published : February 6, 2024 9:46 PM IST

बढ़ा हुआ वजन कम करना दुनिया में सबसे मुश्किल काम है। एक बार यदि आपका वजन बढ़ जाए तो यह आसानी से कम नहीं हो पाता है। कई बार कोई डाइट प्लान फॉलो करने और खानपान में कुछ बदलाव करने आपकी वजन तो कम हो जाता है लेकिन आपकी शरीर में जमा चर्बी खत्म नहीं हो पाती है। यदि आप चाहते हैं कि आपके वजन के साथ-साथ आपके शरीर में जमा चर्बी भी कम होने लगे तो आपको इसके लिए कुछ विशेष प्रयास करने होंगे। जी हां वेट लॉस के लिए लोग आपको कितने महंगे फैट बर्नर का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं, तो वहीं तरह-तरह की एक्सरसाइज भी आपसे करने के लिए बोलते हैं। लेकिन यदि हम कहें कि आपके वेट लॉस का राज आपकी रसोईघर में छिपा है तो क्या आप इस बात पर यकीन करेंगे। जी हा आपकी रसोई में ऐसे कई मसाले इस्तेमाल किए जाते हैं जो आपकी वेट लॉस जर्नी को बेहद आसान बना सकते हैं। चलिए जानते हैं कि वेट लॉस के लिए कैसे करें इन मसालों का प्रयोग..

वेट लॉस में कारगर मसाले

मोटापा कम करने के लिए आप जीरा, सौंफ, अजवाइन और हींग जैसे मसालों का प्रयोग कर सकते हैं। दरअसल इन सभी मसालों में फाइबर के साथ कैल्शियम और पोटेशियम भरपूर पाया जाता है। जो हमारे लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

मसालों से बनाए वेटलॉस पाउडर

जीरा, सौंफ, अजवाइन और हींग को तवे पर भूनकर इसका बारीक पाउडर तैयार कर लें। इस तैयार पाउडर को आप इस्तेमाल के लिए किसी एयर टाइट जार में स्टोर कर सकते हैं। इस चूर्ण का इस्तेमाल आप रोजान सुबह खाली पेट वेट लॉस जर्नी के दौरान कर सकते हैं।

सेवन की सही विधि

इस तैयार पाउडर का इस्तेमाल आप सुबह खाली पेट 1 गिलास गर्म पानी के साथ 1 चम्मच की मात्रा में कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसका सेवन चुकंदर और खीरा के सलाद के साथ भी कर सकते हैं। इस तरह प्रयोग करने से इसके परिणाम आपको काफी तेजी से देखने को मिलेंगे।

इस पाउडर के अन्य लाभ

इम्यूनिटी होगी बूस्ट

इस पाउडर का डेली इस्तेमाल करने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व और एंटी माइक्रोबियल गुण हमारे इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करती है।

कब्ज होगी दूर

यदि आप इस पाउडर का सेवन रोज रात में सोने से पहले करते हैं तो यह आपके कब्ज की समस्या को जड़ से खत्म कर सकता है। दरअसल इसमें मौजूद तत्वों में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है तो इसे हमारे लिए काफी फायदेमंद बनाती है।