
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Updated : June 1, 2026 12:59 PM IST
Medically Verified By: Dr Shrey Sharma
head cooling tips
दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान हैं। जैसे ही घर से बाहर निकलते हैं, धूप और गर्मी की वजह से सिर तपने लगता है। सिर गर्म होने से कई लोगों तेज सिरदर्द होने लगता है, तो गर्मी से किसी को बुखार और उल्टी जैसा भी महसूस होने लगता है। ऐसे में अक्सर लोग या तो शरीर को ठंडा रखने के लिए आइसक्रीम, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स आदि का सेवन करते हैं। जबकि, इनसे सिर की तपन कम नहीं होती है। कई लोग सिर के तापमान को कम करने के लिए ठंडे पानी का उपयोग भी करते हैं, जो सही भी है। लेकिन, सिर पर ज्यादा ठंडा पानी डालने से सिरदर्द की समस्या हो सकती है। इसलिए अगर गर्मी में आपका सिर भी तप जाता है, तो आप कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं-
अगर गर्मी के मौसम में आपका सिर गर्म हो जाता है, तो आप नारियल तेल से सिर की मालिश कर सकते हैं। नारियल तेल की तासीर ठंडी होती है, यह सिर को ठंडा रखने में मदद करता है। इसके लिए आप नारियल का तेल लें और इसे स्कैल्प पर रखें। इससे सिर की गर्मी दूर होती है और गर्मी की वजह से होने वाली समस्याओं से राहत मिलती है।
गर्मी में धूप में बाहर निकलने से सिर गर्म हो सकता है। इससे सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है। इसलिए इस मौसम में सिर को गर्म होने से बचाने के लिए सूती के कपड़े का उपयोग करें। घर से बाहर निकलते समय सिर को किसी सूती कपड़े से अच्छी तरह ढक लें। आप चाहें तो कैप या टोपी भी पहन सकते हैं। सिर को धूप से बचाने के लिए छाते का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
आयुर्वेद के अनुसार, एलोवेरा की तासीर ठंडी होती है। गर्मी में सिर को ठंडा रखने के लिए आप एलोवेरा हेयर पैक का उपयोग कर सकते हैं। आप एलोवेरा में पेपरमिंट ऑयल भी मिला सकते हैं, यह भी स्कैल्प को ठंडक प्रदान करने में मदद करता है। आप एलोवेरा जेल लें और इसमें 2 से 3 बूंद पेपरमिंट ऑयल मिलाएं। इसे स्कैल्प और बालों पर लगाएं। आधे घंटे बाद सिर को नॉर्मल पानी से धो लें। इससे सिर को काफी ठंडक मिलेगी और स्कैल्प से जुड़ी समस्याओं में भी आराम मिलेगा।
मेहंदी सिर को ठंडा रखने का एक बेहतरीन घरेलू उपाय हो सकता है। दरअसल, गर्मियों में स्कैल्प चिपचिपी हो जाती है। ऐसे में मेहंदी का पेस्ट अप्लाई करना काफी अच्छा साबित हो सकता है। मेहंगी स्कैल्प के पीएच लेवल को भी बैलेंस में बनाए रखता है। सप्ताह में एक बार मेहंदी लगाने से सिर में ठंडक बनी रह सकती है।
खीरा सेहत और त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर गर्मी में सिर गर्म हो जाता है, तो सिर को ठंडा रखने के लिए आप खीरा हेयर पैक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। खीरे में कूलिंग प्रॉपर्टी होती है, जो स्कैल्प को हेल्दी बनाए रखता है। खीरा हेयर पैक लगाने से सिर को ठंडक मिलती है और सिरदर्द में भी आराम मिलता है।
Disclaimer: अगर गर्मी के मौसम में सिर बार-बार गर्म हो जाता है, तो आप कुछ घरेलू उपाय आजमा सकते हैं। लेकिन, अगर सिर तपने के साथ ही कोई दूसरी समस्या जैसे- सिरदर्द, उल्टी, चक्कर आने जैसा महसूस होता है तो डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें।