ठंड की वजह से घट रहा है शरीर का तापमान? अपनाएं ये 5 नेचुरल उपाय

Body Warm in Winter : सर्दियों में शरीर को गर्म रखना बहुत ही जरूरी है। इसके लिए आप कुछ आसान से उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : January 23, 2023 10:37 AM IST

Body Warm in Winter : सर्दियों में शरीर का तापमान काफी तेजी से गिरता है। शरीर का तापमान तेजी से गिरने की वजह से हाइपोथर्मिया का खतरा रहता है। इस स्थिति में शरीर में तापमान की कमी होने लगती है। मुख्य रूप से बड़े-बुजुर्गों को इसका खतरा अधिक रहता है। अगर आप सर्दियों में शरीर के तापमान को कंट्रोल रखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ जरूरी उपायों को अपनाने की जरूरत है। शरीर के तापमान को कंट्रोल करने के लिए आज हम आपको कुछ बेहतरीन उपायों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं बढ़ती सर्दी में शरीर के तापमान को कैसे करें कंट्रोल?

ठंड में शरीर के तापमान को कैसे करें कंट्रोल?

ठंड में एक्सरसाइज से बचें

सर्दियों में शरीर का तापमान कंट्रोल करने की जरूरत होती है। मुख्य रूप से इस सीजन में बच्चों और बुजुर्गों का अपना खास ध्यान रखने की जरूरत है। इसके लिए आपको नियमित रूप से एक्सरसाइज करना चाहिए। एक्सरसाइज से शरीर में गर्माहट आती है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि ठंड में बाहर जाकर एक्सरसाइज न करें। इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

पर्याप्त रूप से पहने गर्म कपड़े

शरीर को गर्म रखने के लिए आपको पर्याप्त रूप से कपड़े पहनने की जरूरत होती है। इसके लिए पर्याप्त रूप से गर्म कपड़े पहनें। मुख्य रूप से अपने कान, नाक और पैरों को अच्छी तरह से ढकें। टोपी, स्कार्फ, मोजे और ग्लव्स जरूर पहनें। साथ ही कोशिश करें कि गीले कपड़े बिल्कुल भी न पहनें।

गर्म चीजें खाएं

शरीर को गर्म रखने के लिए इस सीजन में गर्म चीजों का सेवन करें। खासतौर पर साबुत अनाज, काली मिर्च, अदरक जैसी चीजों का सेवन करें। इससे शरीर की गर्माहट बनी रहती है। इसके अलावा गर्म ड्रिंक्स का भी सेवन करें। -ठंड ज्यादा लगने पर तुरंत शरीर को गर्म करें। हल्का हाइपोथर्मिया होने पर गर्म कंबल, हीटर, गर्म पानी के बैग का इस्तेमाल शरीर को गर्म करने के लिए करें।

गुनगुना पानी पिएं

सर्दियों में अधिकतर लोगों को प्याज नहीं लगती है। लेकिन शरीर में पानी की कमी बनी रहती है। इसलिए रोजाना गुनगुना या गर्म पिएं। इससे शरीर की गर्म बनी रहती है। साथ ही शरीर में डिहाइड्रेशन की परेशानी को भी दूर किया जा सकता है।

घी और तिल खाएं

सर्दियों में घी और तिल का सेवन आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। घी और तिल आपके शरीर की गर्माहट को बनाए रख सकता है। दरअसल, इन दोनों ही चीजों की तासीर गर्म होती है, जिससे शरीर की गर्मी बनी रहती है। अगर आप चाहते हैं कि ठंड में आपका शरीर अंदरुनी रूप से गर्म रहे तो इसके लिए घी और तिल जैसी चीजों को अपने आहार में जरूर शामिल करें।

सर्दियों में शरीर को गर्म रखना बहुत ही जरूरी है। आप इन उपायों से अपने शरीर को गर्म रख सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी बढ़ रही है तो एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source