Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Bache Ki Height Badhane Ka Tarika: जब बच्चा पैदा होता है और बड़ा होने लगता है तो हर माता-पिता को यह डर लगा रहता है कि कहीं बच्चे की हाइट छोटी न रह जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ बच्चे 3-4 साल की उम्र में अपनी उम्र के बच्चों की तुलना में छोटे कद रह जाते हैं। ऐसे में पेरेंट्स हडबडाहट में और बच्चे को साथ वालों की तरह लंबा बनाने के लिए मार्केट में मिलने वाले हेयर ग्रोथ पाउडर दूध के साथ खिलाना शुरु कर देते हैं।
यह सही नहीं है क्योंकि आजकल सभी चीजों में मिलावट देखी जा रही है, ऐसे में विज्ञापन के पीछे अपने बच्चे को कुछ भी न खिलाएं। फिर बच्चे की हाइट कैसे बढ़ेगी? अगर आपके मन में भी यही सवाल आ रहा है तो टेंशन न लें, क्योंकि आज हम आपको इस लेख में 5 ऐसे उपायों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप अपने बच्चे की हाइट को बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं इन तरीकों के बारे में।
आजकल माता-पिता कम उम्र के बच्चों के हाथ में फोन पकड़ाने की गलती कर रहे हैं। ऐसे में देखा यह जाता है कि बच्चा पूरी तरह से फोन पर निर्भर हो जाता है और फिजिकल एक्टिविटी पर ध्यान नहीं देता है। यही बच्चे की हाइट न बढ़ने का सबसे बड़ा कारणबनता है। बच्चे को रस्सा कुदवाएं, किसी रोड पर लटकाएं, उनके शरीर को खुलने के लिए कई तरह के खेल खिलाएं।
जी हां, कुछ माता-पिता बच्चे को खाना तो दे रहे होते हैं, लेकिन वह खाना पौष्टिक नहीं होता है। इसलिए आप अपने बच्चे की थाली में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी सहित अन्य विटामिन, मिनरल्स जैसे सभी पोषक तत्वों को शामिल करें। बच्चे का शरीर कैसा है और वह कितना विकास करेगा, यह सभी खाए जाने वाले भोजन पर निर्भर करता है।
हम बाकी चीजों का तो ध्यान रख लेते हैं, लेकिन बच्चे के स्लीपिंग शेड्यूल को सेटनहीं कर पाते हैं। ऐसे में बच्चे रात को देर से सोते हैं और सुबह जल्दी उठते हैं या फिर रात जल्दी सोने के बावजूद भी आसल की वजह से जल्दी नहीं उठ पाते हैं। इससे उनका शरीर एक सही रूटीन नहीं पकड़ पाता है और अंदर का सिस्टम काम तो करता है, लेकिन सही तरीके से नहीं। इसलिए बच्चे के लिए अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है।
आपने देखा होगा कि कुछ बच्चे पैर ऊपर करके और घुटनों को अपनी छाती पर लगाकर बैठते हैं। यह बैठने का तरीका गलत होता है और साथ ही कुछ बच्चे पीठ झुका कर खड़े होते हैं। ऐसे में उनकी रीढ़ की हड्डी सही से अलाइन नहीं कर पाती है। वहीं अगर आपका बच्चा सही से खड़ा होता व बैठता है तो यह उसकी हाइट को बढ़ाने में मदद करता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
3 साल के बच्चे की लंबाई लगभग 94 सेमी होती है।
5 साल के बच्चे की औसत हाइट 106 से 114 सेंटीमीटर के बीच होनी चाहिए।
बच्चों में ग्रोथ रुकने का सबसे बड़ा कारण जेनेटिक हो सकता है। इसके अलावा बच्चे का खानपान और फिजिकल एक्टिविटी भी निर्भर करता है।
बच्चे की डाइट में प्रोटीन,कैल्शियम,विटामिन D, जिंक,मैग्नीशियम और आयरन से भरपूर फूड शामिल करें।