स्वामी रामदेव ने बताया आंखों को हेल्दी रखने का तरीका, बोले '100 साल तक अच्छी रहेंगी आंखें'
Eye Care Remedy: आज हम आपको स्वामी रामदेव के बताए एक ऐसे नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं जो आंखों को 100 साल तक हेल्दी रखेगा। यह हमारा नहीं, रामदेव का दावा है।
Aankho Ki Roshni Kaise Thik Kare: आजकल बच्चों से लेकर बड़ो तक, हर किसी का स्क्रीन टाइम इतना बढ़ गया है कि सभी की आई पावर कम हो गई है। जिससे हो यह रहा है कि सभी के चश्मे का नंबर बढ़ने पर लगा है। यहां तक कि 5-6 साल के बच्चे भी अब मोटे ग्लास का चश्मा पहन रहे हैं। इस समस्या को समय रहते ठीक किया जा सकता है, लेकिन हम खुद पर ध्यान नहीं देते हैं और अपने खाने पीने से लेकर अन्य आदतों में कोई सुधार लाने की कोशिश भी नहीं करते हैं। ऐसे में होता यह है कि जब आंखों को वापस से ठीक किया जा सकता है, जब हम उन्हें और खराब कर देते हैं।
जब सभी उपाय अपनाने के बाद भी जब हमें कोई रिजल्ट नहीं दिखता है तो हम फिर आयुर्वेद को अपनाते हैं। हम जानते हैं हैं कि बाकी चीजों में केमिकल या अन्य रसायन शामिल हो सकते हैं। लेकिन आयुर्वेदिक उपचार बहुत ही प्रभावी और नेचुरल होता है। जैसे की स्वामी रामदेव ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर कर असरदार नुस्खा बताया है। इसमें उन्होंने एक जूस को बनाने का तरीका बताया है, जिसे लेकर वह दावा करते हैं कि यह 100 साल तक आंखों को अच्छा रखेगा। आइए हम बिना देर किए स्वामी रामदेव के बताए इस आंखों की रोशनी को तेज करने वाले नुस्खे के बारे में जानते हैं।
स्वामी रामदेव ने बताए नुस्खे के फायदे
बाबा रामदेव ने बताया कि इस जूस को पीने से 100 साल तक आंखें अच्छी तो रहेंही ही रहेंगी। इससे आपका हीमोग्लोबिन मेंटेन रहेगा और पाचन तत्र अच्छा रहेगा। साथ ही उन्होंने बताया कि 100 साल आपको आंखों को अच्छा रखना है तो विटामिन ए की कमीऔर ग्लूकोमा जैसी कई आंखों की बीमारी से बचना है। (रिफ. वीडियो)
आंखों को हेल्दी रखने के लिए कौन सा जूस पिएं?
रामदेव बाबा ने गाजर और आंवला का जूसपीना की हिदायत दी है। आपको बता दें कि गाजर में प्रचूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है। विटामिन ए हमारी आंखों की हेल्थ के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कॉर्निया को नमी देता है और रतौंधी यानी कि कम रोशनी में देखने की समस्या व सूखी आंखों जैसी समस्याओं से बचाने में मदद करता है। अगर किसी व्यक्ति के शरीर में विटामिन ए की कमी हो जाए तो उसे अंधापन हो सकता है। इसलिए आप गाजर,शकरकंद, हरी पत्तेदार सब्जियां और डेयरी उत्पाद जैसे स्रोतों से पर्याप्त मात्रा लेना जरूरी है।
आंवला आंखों के लिए कितना फायदेमंद है?
जिस तरह गाजर हमारी आंखों के लिए फायदेमंद होता है, उतना ही आंवला भी होता है। आंवला में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो हमारी आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करते हैं और मोतियाबिंद जैसी समस्या से दूर रखने में मदद करते हैं। साथ ही यह आंखों में होने वाली जलन को भी कम करने में मदद करते हैं।
आंखों की रोशनी तेज करने वाले योगासन
जूस के साथ स्वामी रामदेव ने बताया कि जिन्हें अपनी आंखों की रोशनी अच्छी करनी है वह शीर्षासन और अनुलोम-विलोम करें। इसी के साथ उन्होंने अक्ष तर्पण और आई ग्रीम खिलाने की सलाह भी दी है। यह आंखों को साल स्वस्थ रखने का तरीका है। इसके अलावा बावा रामदेव ने हाथ का एक एक्वाप्रेशन पॉइंट भी बताया है। आप अपनी हथेली पर, तर्जनी और मध्यमा उंगली के बीच में प्रेस करें। यह पॉइंट आई पावर को बढ़ाने में मदद करता है।
Highlights
- आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए गाजर और आंवला का जूस पिएं।
- शीर्षासन और अनुलोम विलोम करने से भी आंखें तेज होती है।
- आप अपना स्क्रीन टाइम कम करें और आंखों को रेस्ट दें।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।