
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Updated : August 18, 2025 11:22 AM IST
Medically Verified By: Dr. Shrey Srivastava
Munh Ki Bad Smell Dur Karne Ke Upay: कई लोग ऐसे होते हैं जिनके मुंह से इतनी बदबू आती है कि लोग उनसे बात करना तक पसंद नहीं करते हैं और अगर करनी भी पड़ जाए को एक हाथ की दूरी बनाकर रखते हैं। क्या आपके साथ ऐसा होता है, कि मुंह से आने वाली अजीब सी स्मेल दिन में दो बार ब्रश करने के बाद भी नहीं जाती है? अगर हां तो हमारा आज का लेख खास आपके लिए ही है।
मुंह से आने वाली बदबू को हेलिटोसिस कहा जाता है। यह एक आम समस्या है जो किसी भी व्यक्ति के आत्मविश्वास को कम कर सकती है। यह अक्सर खराब मौखिक स्वच्छता, कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन या कुछ स्वास्थ्य समस्याओं के कारण हो सकती है। लेकिन आप डॉक्टर श्रेय श्रीवास्तव द्वारा बताए कुछ घरेलू उपायों की मदद से इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं डॉक्टर ने मुंह की स्मेल दूर करने के क्या उपाय बताए हैं।
वे लोग जो कम पानी पीते हैं उनका मुंह हमेशा सूखा रहता है, जो जेरोस्टोमिया की वजह से होता है। जब मुंह में लार का उत्पादन कम हो जाता है, तो बैक्टीरिया और खाद्य कणों को साफ करने की प्राकृतिक प्रक्रिया धीमी हो जाती है। लार में ऐसे एंजाइम होते हैं जो बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकते हैं।
इसलिए लार की कमी से दुर्गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया की संख्या बढ़ जाती है। इसलिए इस समस्या से निपटने के लिए आपको खूब पानी पीने की जरूरत है। जब आप ज्यादा पानी पिएंगे तो मुंह में लार का प्रोडक्शन बना रहेगा। जिससे मुंह भी साफ रहेगा और उससे बदबू भी नहीं आएगी।
सौंफ और इलायची, आपको दोनों ही रसोई में आसानी से मिल जाएंगे। यह मुंह की दुर्गंध को दूर करने के लिए सदियों से इस्तेमाल होते आ रहे हैं। इनमें प्राकृतिक सुगंधित तेल होते हैं जो सांसों को तुरंत ताजा करते हैं। आप रोज खाने के बाद सौंफ चबा सकते हैं। इसमें एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं जो मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं।
साथ ही इलायची भी सौंफ की तरह नेचुरल माउथ फ्रेशनर का काम करती है। एक या दो हरी इलायची को चबाने से मुंह में लार का उत्पादन बढ़ता है और इसकी तेज सुगंध मुंह की बदबू को दूर करती है।
हम अपने दांत तो साफ कर लेते हैं, लेकिन जीभ की सफाई करना भूल जाते हैं। यही गलती दुर्गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया, डेड सेल्स और भोजन के कण जमा होने का कारण बनती है। जीभ में इन चीजों की एक लेयर बन जाती है जो मुंह से बदबू आने का सबसे बड़ा कारणबन सकती है।
इसलिए रोजाना सुबह दांतों को ब्रश करने के साथ-साथ जीभ को भी साफ करें। आप इसके लिए एक टंग क्लीनर या अपने टूथब्रश के पीछे दिए गए रबर के हिस्से का इस्तेमाल कर सकते हैं। जीभ को पीछे से आगे की तरफ हल्के हाथों से साफ करें। इससे जीभ पर जमी हुई परत हट जाती है और सांसें तुरंत ताजा हो जाती हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
ब्रश करने के बाद जीभ की सफाई न करना मुंह से बदबू आने का कारण हो सकता है।
सुबह उठने पर मुंह से बदबू आने का मुख्य कारण रात में लार का उत्पादन कम होना है, जिससे मुंह सूख जाता है और बैक्टीरिया पनपते हैं, जो दुर्गंध पैदा करते हैं।
जी हाँ, नींबू अपने अम्लीय गुणों के कारण साँसों की दुर्गंध को कम करने में कारगर है।
दांत में कीड़े लगने पर आपको तेज और असहनीय दर्द हो सकता है। दांतों में दर्द, संवेदनशीलता, दांतों में छेद और मुंह से बदबू आना आदि भी दांत में कीड़े लगने के लक्षण हैं।