
Also Read
mosquitoes in baby's room
How to get rid of mosquitoes in baby's room : घरों में मक्खी, मच्छर, कॉकरोच, छिपकली और चूहें जैसे जानवरों का दिखना बहुत आम होता है। हालांकि, ये सभी जानवर बीमारी का कारण भी बन सकते हैं। दरअसल, मच्छरों के काटने से, मक्खियों के खाने पर बैठने और चूहें व कॉकरोच के किचन में घूमने से कई तरह की बीमारियां पनप सकती हैं। ऐसे में घरों से इनका भगाना जरूरी होता है। हालांकि, इन जानवरों को भगाना काफी मुश्किल होता है। इन सभी से छुटकारा पाने के लिए लोग न जाने क्या-क्या तरीके अपनाते हैं। कुछ लोग स्प्रे करते हैं, तो कुछ लोग कीटनाशक दवाओं के जरिए इन्हें मारकर इनसे निजात पाना चाहते हैं।
हालांकि, इन सभी तरीकों से भी कभी-कभार फायदा नहीं होता है और दवाओं से घर में बदबू अलग से हो जाती है। ऐसे में अगर आप बिना घर में गंदगी फैलाए और बिना बदबू के इन सभी जानवरों का सफाया करना चाहते हैं, तो आज हम यहां आपको ऐसे घरेलू नुस्खों और चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद सस्ती हैं, लेकिन काफी असरदार होती हैं। इन चीजों के इस्तेमाल से न तो आपको घर में मक्खी-मच्छर नजर आएंगे और न ही छिपकली और चूहें दिखेंगे।
अगर आप मक्खी-मच्छर से परेशान हैं, तो एक घरेलू नुस्खा आजमा सकते हैं। जो काफी असरदार है। इस नुस्खें के लिए आपको सिर्फ लहसुन और प्याज की जरूरत होती है। इसके लिए सबसे पहले एक प्याज और कुछ लहसुन की कलियां लें। अब इन्हें मिक्स करके पीस लें। पीसने के बाद इनका रस निचोड़ लें और जो गाढ़ा पेस्ट बचे इसकी छोटी-छोटी गोली बना लें। अब इन गोलियों को उन जगहों पर रखें, जहां से मक्खी-मच्छर या चूहें व कॉकरोच निकलते हैं। दरअसल, प्याज व लहसुन की तेज गंध से चूहें व मक्खी-मच्छर दूर भाग जाते हैं।
चूहें और कॉकरोच को भगाने के लिए आप कॉफी या फिर तंबाकू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए इन दोनों चीजों को मिलाकर छोटी-छोटी बॉल बना लें और सिंक के आस-पास रखें। क्योंकि कॉकरोच ज्यादा सिंक के आस-पास ही ज्यादा आते हैं। इसके अलावा, जहां आपको सीलन दिखाई दे और जहां आपको लगे कि वहां से चूहें और छिपकली निकल रही है, तो आप वहां तंबाकू और कॉफी से बनाई गई ये बॉल रख सकते हैं। असर देखने को मिलेगा।
अगर आप किसी घरेलू नुस्खे के झंझट में नहीं पड़ना चाहते हैं, तो गैजेट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, आजकल बाजार में कई ऐसे प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, जो बिना किसी झंझट के चूहें और मच्छर जैसे छोटे-छोटे कीड़ों व कीटों को भगाने में कारगर होती हैं। ये कीमतों में भी बेहद सस्ती होती हैं। बता दें कि ये मशीनें अल्ट्रासोनिक तरंगे छोड़ती हैं, जिससे कीड़े-मकोड़े, छिपकलियां, चूहे और मच्छर घर से दूर भागते हैं।